घर के दरवाजे हमारे पूरे घर का सबसे अहम हिस्सा होता है, लेकिन लगातार इसका इस्तेमाल, धूल-मिट्टी और हाथों के निशान के कारण ये बहुत जल्दी गंदे और काले दिखने लगते हैं। खासकर किचन के दरवाजे तेल और धुएं की वजह से चिपचिपे होने लगते हैं। अगर आपके घर के दरवाजों की चमक भी खो चुकी है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको कुछ बेहतरीन Door Cleaning Tips at Home के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप मिनटों में अपने दरवाजों को नया जैसा चमका सकते हैं।
How to Clean Dirty Wooden Doors: गंदे लकड़ी के दरवाजों को कैसे साफ करें?

- इसे साफ़ करने के लिए सबसे पहले एक सूती कपड़े या डस्टर से दरवाजे पर जमी सूखी धूल और जालों को साफ करें।
- फिर एक बर्तन में गुनगुना पानी लेकर उसमें कुछ बूंदें बर्तन धोने वाला जेल की मिलाएं।
- इसके बाद इस घोल में कपड़ा भिगोएं और उसे अच्छी तरह निचोड़ लें, फिर दरवाजे को हल्के हाथों से पोंछें।
- इसके बाद में एक दूसरे सूखे कपड़े से दरवाजे को तुरंत सुखा लें, ताकि नमी न रहे।
घर की सफाई के लिए किचन हैक्स
- बेकिंग सोडा हैक – अगर दरवाजे के हैंडल के पास चिपचिपे दाग बन गए हैं, तो बेकिंग सोडा में थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे दाग पर कुछ देर के लिए लगाकर स्पंज से साफ कर दें।
- सब्जी का तेल और नींबू – लकड़ी के दरवाजे की खोई हुई चमक वापस लाने के लिए नींबू का रस और कोई भी सब्जी का तेल मिलाएं। फिर इसे कपड़े से दरवाजे पर रगड़ें, इससे लकड़ी चमकने लगेगी।

Remove Black Stains From Doors: दरवाजों से काले दाग कैसे हटाएं
- एक कटोरी में दो चम्मच बेकिंग सोडा लेकर उसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं।
- इस घोल को काले दागों पर लगाएं और पुराने टूथब्रश रगड़ें।
- नींबू और बेकिंग सोडा का कालेपन को तुरंत काट देता है।
White Vinegar for Cleaning Wood: लकड़ी की सफाई के लिए सफेद सिरका

- एक स्प्रे बोतल में आधा कप सफेद सिरका और आधा कप पानी मिलाकर एक घोल बना लें।
- इस घोल को सीधे दरवाजे पर स्प्रे न करें, बल्कि एक साफ माइक्रोफाइबर कपड़े पर स्प्रे करें।
- इसके बाद इस कपड़े से पूरे दरवाजे को अच्छी तरह पोछें।
- ये घोल दरवाजे पर जमी मैल को निकाल देता है जिससे दरवाजा साफ दिखता है।





















