Fifa World Cup में पलट गई पूरी बाज़ी, इक्वाडोर ने जर्मनी को हराकर रचा इतिहास

Summary :

Fifa World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अब अचानक से बहुत बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है, क्योंकि इक्वाडोर ने चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी को 2-1 से हराकर नॉकआउट स्टेज में अपनी जगह पक्की कर ली है। न्यूयॉर्क में खेले गए ग्रुप-ई के इस रोमांचक मुकाबले में इक्वाडोर ने शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया है। इस यादगार जीत के बाद इक्वाडोर देश में जश्न का माहौल है, जबकि राष्ट्रपति डैनियल नोबोआ ने खिलाड़ियों के सम्मान में शुक्रवार को नेशनल हॉलीडे घोषित कर दी है। Ecuador Beats Germany: मुश्किल हालात से निकली ऐतिहासिक जीत…

Fifa World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अब अचानक से बहुत बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है, क्योंकि इक्वाडोर ने चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी को 2-1 से हराकर नॉकआउट स्टेज में अपनी जगह पक्की कर ली है। न्यूयॉर्क में खेले गए ग्रुप-ई के इस रोमांचक मुकाबले में इक्वाडोर ने शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया है। इस यादगार जीत के बाद इक्वाडोर देश में जश्न का माहौल है, जबकि राष्ट्रपति डैनियल नोबोआ ने खिलाड़ियों के सम्मान में शुक्रवार को नेशनल हॉलीडे घोषित कर दी है।

Ecuador Beats Germany: मुश्किल हालात से निकली ऐतिहासिक जीत

Fifa World Cup 2026
Fifa World Cup 2026 (Source: Google)

जर्मनी के खिलाफ मुकाबले से पहले इक्वाडोर का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था। टीम को आइवरी कोस्ट के खिलाफ 1-0 से हार झेलनी पड़ी थी, जबकि कुराकाओ के साथ उसका मुकाबला बिना किसी गोल के बराबरी पर खत्म हुआ था। ऐसे में जर्मनी जैसी मजबूत टीम के खिलाफ इक्वाडोर को कमजोर माना जा रहा था, लेकिन कोच सेबेस्टियन बेकासेस की प्लानिंग और खिलाड़ियों के शानदार परफॉर्मेंस ने सभी अनुमान गलत साबित कर दिए।

Ecuador President Decision: राष्ट्रपति ने खिलाड़ियों को दिया सम्मान

Fifa World Cup 2026
Fifa World Cup 2026 (Source: Google)

ऐतिहासिक जीत के बाद राष्ट्रपति डैनियल नोबोआ ने सोशल मीडिया पर टीम की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा कि खिलाड़ियों और कोच ने क्रिटीसीज़्म, मुश्किल सिचुएशन और अपमान का डटकर सामना किया और शानदार वापसी करते हुए पूरे देश को गर्व करने का मौका दिया। इसी खुशी में उन्होंने शुक्रवार को नेशनल हॉलीडे घोषित करते हुए “इक्वाडोर अमर रहे” का मैसेज भी दिया।

Ecuador Vs Germany: शुरुआती बढ़त के बाद जर्मनी पर भारी पड़ा इक्वाडोर

Fifa World Cup 2026
Fifa World Cup 2026 (Source: Google)

मुकाबले की शुरुआत जर्मनी के पक्ष में रही। लेरॉय साने ने शानदार फिनिश के साथ टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। हालांकि इस गोल को लेकर इक्वाडोर के खिलाड़ियों ने विरोध जताया। उनका दावा था कि गोल बनने से पहले अलेक्सांद्र पावलोविच का पैर पेड्रो विटे पर खतरनाक तरीके से लगा था, लेकिन रेफरी ने खेल जारी रखा। हालांकि जर्मनी की बढ़त ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सकी। मैच के नौवें मिनट में नीलसन एंगुलो ने बेहतरीन मूव तैयार करते हुए गोलकीपर मैनुअल नोएर को छकाया और स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

Fifa World Cup 2026: 77वें मिनट में आया निर्णायक पल

Fifa World Cup 2026
Fifa World Cup 2026 (Source: Google)

मैच का फैसला 77वें मिनट में हुआ, जब इक्वाडोर को दाएं छोर से कॉर्नर किक मिली। इस दौरान केविन रोड्रिगेज ने शानदार हेडर के जरिए गेंद को गोलपोस्ट के सामने पहुंचाया, जहां मौजूद गोंजालो प्लाटा ने बिना कोई गलती किए गेंद को गोल पोस्ट के अंदर ढकेल दिया। इस गोल ने इक्वाडोर को 2-1 की मजबूत बढ़त दिला दी। इसके बाद इंजरी टाइम के सात मिनटों में जर्मनी ने बराबरी की भरपूर कोशिश की, लेकिन इक्वाडोर के मजबूत डिफेंस ने कोई मौका नहीं दिया और आखिरकार टीम ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली।

Ecuador In Knockout Second Time: दूसरी बार नॉकआउट में पहुंचा इक्वाडोर

Fifa World Cup 2026
Fifa World Cup 2026 (Source: Google)

इस जीत के साथ इक्वाडोर ने फीफा वर्ल्ड कप के नॉकआउट स्टेज में दूसरी बार एंट्री की है। इससे पहले टीम ने साल 2006 में यह अचीवमेंट हासिल की थी। जर्मनी जैसी दिग्गज टीम को हराकर मिली यह जीत इक्वाडोर के फुटबॉल इतिहास की सबसे यादगार सफलताओं में गिनी जाएगी।

Read More: Rishabh Pant के बाद अब सामने आई Vaibhav Sooryavanshi की रेटिंग एडजस्टमेंट वेल्यू, 35 करोड़ में बिके ‘बेबी बॉस’!

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।