Educational Activities For Kids: Summer Vacation में बच्चों को फोन और टीवी से रखना है दूर? अपनाएं ये आसान Educational Activities, दिमाग होगा तेज

Summary :

Educational Activities For Kids: जैसे ही गर्मी की छुट्टी शुरू होती है, बच्चे मौज मस्ती के मूड में आ जाते हैं। इसलिए छुट्टियों के दौरान बच्चों को हर काम से फ्री नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से जब स्कूल खुलते हैं, तो वो पढ़ाई के साथ-साथ सभी एक्टिविटी को भूल जाते हैं। गर्मी के दिनों में जब छुट्टियां शुरू होती हैं, तो ज्यादातर बच्चों के रूटीन में बदलाव आ जाता है। क्योंकि स्कूल बंद हो चुके होते हैं, तो बच्चे अपना ज्यादा से ज्यादा समय खेलने, मोबाइल और टीवी लगाते हैं। हर दिन यही रूटीन फॉलो करने से कुछ…

Educational Activities For Kids: जैसे ही गर्मी की छुट्टी शुरू होती है, बच्चे मौज मस्ती के मूड में आ जाते हैं। इसलिए छुट्टियों के दौरान बच्चों को हर काम से फ्री नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से जब स्कूल खुलते हैं, तो वो पढ़ाई के साथ-साथ सभी एक्टिविटी को भूल जाते हैं। गर्मी के दिनों में जब छुट्टियां शुरू होती हैं, तो ज्यादातर बच्चों के रूटीन में बदलाव आ जाता है। क्योंकि स्कूल बंद हो चुके होते हैं, तो बच्चे अपना ज्यादा से ज्यादा समय खेलने, मोबाइल और टीवी लगाते हैं।

हर दिन यही रूटीन फॉलो करने से कुछ ही दिनों में उनकी सीखने की इच्छा खत्म हो जाती है। इसलिए माता-पिता की जिम्मेदारी और भी ज्यादा बढ़ जाती है। लेकिन अब आपको चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। क्योंकि आज हम कुछ आसान एक्टिविटी के बारे में बताएंगे, जिससे आप अपने बच्चे को नई-नई चीज़ें सिखा पाएंगे।

Educational Activities For Kids: गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को सिखाएं ये एक्टिविटीज

Educational Activities for Summer Vacation: गर्मियों की छुट्टियों के लिए एक्टिविटी

Educational Activities For Kids
Educational Activities For Kids (Source: social media)
  • गर्मियों में धूप तेज होने के कारण बच्चे ज्यादातर समय घर के अंदर ही बिताते हैं। इस दौरान आप उनके समय को किसी अच्छी एक्टिविटी में खर्च कर सकते हैं।
  • बच्चों को घर पर नयी-नयी चीज़ों को बनाना सिखाएं जैसे, पानी में कौन सी चीजें तैरती हैं और कौन सी डूबती हैं. इससे बच्चों में नई चीजें करने की इच्छा जागती है।
  • बच्चों के साथ मिलकर बिना गैस वाली कुकिंग करें, जैसे सैंडविच या फ्रूट चाट बनाएं। इसके साथ ही उन्हें चीजें गिनना, चम्मच से नापना या वजन करना सिखाएं.ऐसा करने से उनका दिमाग तेज होगा।
  • बच्चों को उनकी पसंद की कहानियों या कॉमिक्स की किताबें लाकर दें। ताकि वो उसे मन लगाकर पढ़ें इससे उनकी भाषा और सोचने की क्षमता बढ़ेगी।
  • जैसे ही बच्चों की छुट्टियां शुरू हो उन्हें कहानी और किताबें पढ़ने की आदत डालें।

Brain Boosting Activities: दिमाग तेज करने वाले मजेदार खेल

Brain Boosting Activities
Brain Boosting Activities (Source: social media)
  • बच्चों के दिमाग को एक्टिव और तेज रखने के लिए कुछ ऐसी एक्टिविटी जरूरी कराएं, जिनमें उन्हें थोड़ा दिमाग लगाना पड़े।
  • बच्चों को अलग-अलग तरह के पजल, रूबिक क्यूब या सुडोकू हल करने के लिए दें। इन गेम्स को खेलने से बच्चे का दिमाग तेज होगा और वे खुद से समस्याओं को सुलझाना सीखेगा।
  • स्क्रैबल या वर्ड सर्च जैसे खेल खेलने से बच्चों के बोलचाल में बदलाव आता है। वे रोज नए-नए शब्द सीखते हैं और उनकी स्पेलिंग की गलतियां भी कम होती हैं।
  • एक थाली में 10-12 अलग-अलग चीजें (जैसे पेन, चाबी, सिक्का, चम्मच) रखें बच्चे को इन्हें एक मिनट तक देखने दें, फिर थाली को ढक दें। अब बच्चे से उन चीजों के बारे में पूछें। ये खेल उनकी याददाश्त तेज करने के लिए बेस्ट है।

Brain Development for Children: बच्चों के मानसिक विकास के तरीके

Brain Development for Children
Brain Development for Children (Source: social media)
  • बचपन में बच्चों के लिए नई-नई एक्टिवटी सीखना बेहद ज़रूरी होता है, क्योंकि इससे उनका दिमाग तेजी से विकास के लिए आगे बढ़ता है।
  • बच्चों को ड्राइंग करने, रंग भरने, मिट्टी के खिलौने (क्ले) बनाने या कागज से नई चीजें बनाना सिखाएं। इससे बच्चों की क्रिएटिविटी बढ़ती है और उनके हाथों की पकड़ मजबूत होती है।
  • ब्लॉक्स को आपस में जोड़कर घर, गाड़ी या कोई नई चीज़ें बनाना बच्चों को बहुत पसंद होता है। इससे उनकी सोचने की समझ और सब्र की आदत बढ़ती है।
  • खाली समय में बच्चों को कीबोर्ड या गिटार बजाना सिखाएं। इससे उनका दिमाग ज्यादा एक्टिव तरीके से काम करता है।

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।