अगर आप भी इस फादर्स डे के खास मौके पर अपने पापा को विश देने के लिए हाथ से बना कार्ड देना चाहते हैं, तो आपको थोड़ी मेहनत करने की जरूरत है, क्योंकि अगर आप अपने पापा को हांथों से बना खूबसूरत तोहफा देते हैं, तो उनके खुशी का कोई ठिकाना नहीं होता है। बाजार के महंगे गिफ्ट्स से ज्यादा, आपके हाथों से लिखे शब्द और बनाई गई डिजाइन पापा के दिल को छू लेती है। अगर आप इस फादर्स डे पर अपने पापा के लिए एक प्यारा सा कार्ड बनाना चाहते हैं, तो यहां देखें कुछ बेहद आसान और अनोखे कार्ड आइडियाज के बारे में।
Fathers Day Card Ideas: फादर्स डे पर पापा को देने के लिए कार्ड आइडियाज
1. हाथ के निशान वाला कार्ड

ये कार्ड बहुत इमोशनल और प्यारा होता है, खासकर छोटे बच्चों की तरफ से पापा को देने के लिए एक सफेद या हल्के रंग के कार्डबोर्ड पर अपने हाथ को वाटर कलर में डुबोकर उसका छपा लगा लें। जब रंग सूख जाए, तो उसके चारों तरफ स्केच पेन से खूबसूरत तरीके से बॉर्डर बना दें। फिर उसके ऊपर लिखें “पापा, भले ही मेरे हाथ अभी छोटे हैं, लेकिन आपका हाथ पकड़कर मुझे दुनिया में सबसे ज्यादा सेफ महसूस होता है।”
2. ‘सुपरहीरो’ थीम कार्ड

हर बच्चे के लिए उसके पापा ही असली सुपरहीरो होते हैं। आप इसी थीम पर एक क्यूट कार्ड बना सकते हैं। कार्ड के सामने के हिस्से पर सुपरमैन का लोगो (S) बनाएं, लेकिन ‘S’ की जगह ‘P’ लिख सकते हैं। इसे चमकीले और लाल-नीले रंगों से सजाएं। इसके बाद उसके ऊपर लिखें कि बिना केप के भी आप मेरे असली सुपरहीरो हैं। हैप्पी फादर्स डे पापा!
3. ‘टूल बॉक्स’ कार्ड

अगर आपके पापा को घर की चीजें ठीक करना, जैसे गाड़ी साफ करना या पेचकस-हथौड़े से कुछ बनाना पसंद है, तो ये आइडिया उनके लिए बेस्ट है। कार्ड को एक टूल बॉक्स या सूटकेस की तरह बनाएं। कागज से छोटे-छोटे हथौड़े, पेचकस या चाबी काटकर कार्ड के ऊपर या अंदर चिपकाएं और उसके ऊपर लिखें कि हमारे परिवार को हमेशा जोड़कर रखने वाले और हर मुश्किल को ठीक करने वाले पापा को फादर्स डे की शुभकामनाएं।
4. फोटो कोलाज कार्ड

एक बड़ा कार्ड लें और उसके सामने वाले हिस्से पर अपने बचपन की और पापा के साथ बिताए गए खास पलों की 4-5 छोटी फोटो एक सुंदर पैटर्न में चिपका दें। आप फोटो के आसपास छोटे-छोटे दिल या सितारे बना सकते हैं। इन सभी खूबसूरत यादों के लिए और मुझे एक खूबसूरत जिंदगी देने के लिए थैंक यू पापा।


Download Android App
Download iOS App




