“जीवन एक ‘युद्ध’ है!” जानें प्रेमानंद जी महाराज के वो विचार जो डर मिटाकर आपको बनाएंगे मजबूत

Premanand Ji Maharaj Quotes
Premanand Ji Maharaj Quotes: प्रेमानंद महाराज वृन्दावन के एक जाने-माने आध्यात्मिक गुरु हैं, जो लोगों को प्रेम, भक्ति और सच्चे जीवन के मार्ग बताते हैं। मनुष्य जीवन के प्रति भी प्रेमानंद जी के विचार काफी स्पष्ट और सरल हैं।  महाराज जी के विचार कई लोगों को प्रभावित करते हैं, देश के बड़े-बड़े सेलिब्रिटी भी उनके सत्संग में नजर आते हैं।  रोजाना कई श्रद्धालु प्रेमानंद जी महाराज से मिलने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए वृंदावन के उनके आश्रम पहुंचते हैं। सोशल मीडिया पर भी महाराज जी के प्रवचन सुनने वाले बहुत लोग हैं। अगर व्यक्ति प्रेमानंद जी द्वारा बताई गई बातों को अमल कर ले तो वह जीवन में सफलता को प्राप्त कर सकता है। इस लेख में हम आपको प्रेमानंद महाराज के कुछ अनमोल विचार बताएंगे, जोआपके जीवन के डर को दूर करने में मदद करेंगे और आपको आत्मिक शक्ति देंगे।

Premanand Ji Maharaj Quotes & Messages: जीवन के हर भय को दूर करेंगे प्रेमानंद जी महाराज के ये उपदेश

Premanand Ji Maharaj Quotes
Premanand Ji Maharaj Quotes (Photo: Social Media)

 

“जीवन एक युद्ध है – इसमें जीतने के लिए धैर्य, साहस और आत्मविश्वास जरूरी है।”

“कठिनाइयों से भागने की बजाय, उन्हें गले लगाएं क्योंकि वही हमें मजबूत बनाती हैं।”

“हर इंसान में ईश्वर का अंश है, इसलिए हमें खुद को अजेय मानना चाहिए।”

“सच्चा बल इस बात में है कि हम विपरीत परिस्थितियों का सामना कैसे करते हैं।”

“जो व्यक्ति बिना संघर्ष किए हार मान लेता है, वह अपने जीवन का उद्देश्य खो देता है।”

Premanand Ji Maharaj Quotes: अपने अंदर से डर कैसे निकालें? प्रेमानंद जी महाराज के अनुसार डर और दुख से कैसे बाहर निकले?

प्रेमानंद जी महाराज का कहना है कि डर मन की कमजोरी नहीं, बल्कि आत्मविश्वास की कमी है। जब व्यक्ति को यह विश्वास हो जाता है कि वो ईश्वर का अंश हैं, तो उसके भीतर का डर खुद-ब-खुद मिट जाता है। मनुष्य का जीवन एक युद्ध है, जिसे लड़ने के लिए साहसी होना बहुत आवश्यचक है। भय को मिटाने के लिए सबसे आसान तरीका है – उसे स्वीकार करना और उसका डटकर सामना करना।

Premanand Ji Maharaj Quotes: मनुष्य के जीवन में दुख क्यों आते हैं?

Premanand Ji Maharaj Quotes
Premanand Ji Maharaj Quotes (Photo: Social Media)
प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं कि दुख मनुष्य का जीवन का एक अहम हिस्सा हैं। यह समय-समय पर हमारी परीक्षा लेता है और हमें अंदर से मजबूत बनाता है। अगर मनुष्य के जीवन में दुख नहीं होगा तो उसे कभी भी अपनी क्षमता को बोध नहीं होगा। इसलिए जब जीवन में दुख आएं, तो उससे भागने के बजाय, उसे स्वीकारें और उसका साहस के साथ सामना करें।

Premanand Ji Maharaj Health Updates: इस खतरनाक बिमारी की चपेट में हैं प्रेमानंद महाराज

Premanand Ji Maharaj Quotes
Premanand Ji Maharaj Quotes (Photo: Social Media)
प्रेमानंद जी महाराज पॉलीसिस्टिक किडनी डिजीज (Polycystic Kidney Disease) से पीड़ित हैं, जो साल 2006 में सामने आया था। शुरू में पेट दर्द की शिकायत थी, लेकिन बाद में पता चला कि दोनों किडनी खराब हो चुकी हैं। पहले सप्ताह में पांच दिन डायलिसिस होती थी, लेकिन अब रोजाना डायलिसिस की जरूरत पड़ती है। यह प्रक्रिया हर दिन उनके घर पर ही डॉक्टरों की निगरानी में होती है।
कुछ दिन पहले प्रेमानंद जी की तबीयत खराब चल रही थी, जिसके चलते उनकी पदयत्रा को भी रोक दिया गया था। हालांकि अब वे स्वस्थ हैं और रोजाना की दिनचर्या जारी रख रहे हैं।

यह भी पढ़ें- भोग लगाते समय ये ‘एक गलती’ कर सकती है सब बेकार! Premanand Ji Maharaj ने बताया ठाकुर जी को भोग लगाने का सही और सरल तरीका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।