क्या आप भी टॉयलेट में ले जाते हैं मोबाइल? आज ही सुधार लें ये आदत, प्रेमानंद महाराज ने दी चेतावनी

Premanand Maharaj Advice on Mobile Addiction
Premanand Maharaj Advice: वृंदावन के मशहूर संत प्रेमानंद महाराज अपनी सादगी और प्रभावशाली बातों के लिए बहुत प्रसिद्ध हैं। महाराज की बातें सुनकर मन शांत हो जाता है और जीवन जीने का सही रास्ता मिलता है। बहुत से लोग अपनी परेशानियां लेकर उनके पास आते हैं और महाराज जी बहुत ही आसान भाषा में उन्हें समझाते हैं।
कई लोगों को टॉयलेट में फोन ले जाने की आदत होती है। आजकल बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर कोई इस आदत से मजबूर है। आइए जानें इस पर प्रेमानंद महाराज ने ऐसे लोगों के लिए क्या सलाह दी है।

Premanand Maharaj Advice on Mobile Addiction: मोबाइल के इस्तेमाल में कौन सी गलती न करें?

Premanand Maharaj Advice
Premanand Maharaj Advice (Source: Social Media)

महाराज जी ने बताया है कि हमें गंदे या जूठे हाथों से मोबाइल नहीं छूना चाहिए। इसका कारण यह है कि मोबाइल हमेशा हमारे पास रहता है। जब हम मंदिर या किसी पवित्र जगह जाते हैं, तब भी वह हमारे साथ होता है। अगर हम उसे गंदे हाथों से इस्तेमाल करेंगे, तो वह अपवित्र हो जाएगा और उसे लेकर मंदिर जाना सही नहीं होगा।

Premanand Maharaj Advice on Mobile Addiction: मोबाइल फोन को लेकर कुछ जरूरी नियम

Premanand Maharaj Advice (1)
Premanand Maharaj Advice (Source: Social Media)

महाराज जी का कहना है कि जो लोग मोबाइल शौचालय (टॉयलेट) में ले जाते हैं, ये बहुत गलत है। मोबाइल हमारे पास हर समय होता है, कम से कम उतनी देर तो बिना मोबाइल के शांति से रहना चाहिए।

इसके अलावा प्रेमानंद जी ने बताया कि भोजन करते समय भी मोबाइल से दूर रहें। खाना खाने के बाद अच्छी तरह हाथ धोकर ही फोन उठाएं। अगर खाते समय कोई बहुत जरूरी फोन आ जाए, तो उसे बाएं हाथ से उठाकर बात करें, क्योंकि दाहिना हाथ भोजन की वजह से जूठा होता है।

यह भी पढ़ें-पीरियड्स में मंदिर जाएं या नहीं? Premanand Ji Maharaj ने दूर की महिलाओं की सबसे बड़ी दुविधा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।