नए साल पर शराब-मांस नहीं, करें ये शुभ काम! प्रेमानंद महाराज ने बताया पूरे साल बरकत पाने का गुप्त मंत्र

Summary :

Premanand Maharaj New Year Message: हर जगह लोग नए साल की तैयारियों में लगे हुए हैं, लेकिन लोगों के मन में एक सवाल हमेशा आता है कि आने वाला साल खुशियां लेकर आए। हर कोई चाहता है कि नया साल सुख-समृद्धि और खुशहाली से भरा हो। ऐसे में सोशल मीडिया पर आध्यात्मिक संत-गुरु व मोटिवेशनल स्पीकर प्रेमानंद म​हाराज का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने बताया है कि नए साल की शुरुआत कैसे की जाए, जिससे पूरे साल घर में बरकत आए और पॉजिटिविटी बनी रहे। Premanand Maharaj New Year Message: सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज का…

Premanand Maharaj New Year Message: हर जगह लोग नए साल की तैयारियों में लगे हुए हैं, लेकिन लोगों के मन में एक सवाल हमेशा आता है कि आने वाला साल खुशियां लेकर आए। हर कोई चाहता है कि नया साल सुख-समृद्धि और खुशहाली से भरा हो। ऐसे में सोशल मीडिया पर आध्यात्मिक संत-गुरु व मोटिवेशनल स्पीकर प्रेमानंद म​हाराज का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने बताया है कि नए साल की शुरुआत कैसे की जाए, जिससे पूरे साल घर में बरकत आए और पॉजिटिविटी बनी रहे।

Premanand Maharaj New Year Message: सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज का वीडियो हुआ वायरल

Premanand Maharaj New Year Message
Premanand Maharaj New Year Message (Source: social media)

प्रेमानंद जी महाराज एक महान संत है और एक मोटिवेशनल स्पीकर के तौर पर भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। इनके द्वारा बताई गई बातें बड़े-बुजुर्गों को ही नहीं, बल्कि बच्चों व युवाओं को भी काफी प्रभावित करती हैं। अपने सत्संग के जरिए महाराज जी लोगों का मार्गदर्शन करते हैं और उन्हें जीवन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें बताते हैं।

शराब, मांस और पाप से दूर रहें

प्रेमानंद महाराज ने साफ तौर पर जवाब देते हुए कहा कि शराब पीना, मांस खाना, हिंसा करना और व्याभिचार करने से नरक के रास्ते खुलते हैं। उनके अनुसार, कुछ लोग नए साल के उत्साह में इन चीजों का आनंद लेते हैं, लेकिन ये असली खुशी नहीं है। महाराज ने कहा, ‘हैप्पी न्यू ईयर कहकर शराब पीना और गंदे काम करना खुशी नहीं, बल्कि दुख और पाप का कारण है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि नई शुरुआत पर नशा और पाप छोड़ें और जीवन को धर्म और भक्ति के रास्ते पर ले जाएं।

New Year Rules by Premanand Maharaj: नए साल पर अपनाएं ये अच्छे नियम

New Year Rules by Premanand Maharaj
New Year Rules by Premanand Maharaj (Source: social media)

नए साल पर जीवन को सुधारने और खुशहाल बनाने के लिए प्रेमानंद महाराज ने कुछ जरूरी संकल्प बताए हैं। उन्होंने कहा कि इस नए साल में शराब पीना छोड़ें, मांस का त्याग करें और पराई स्त्री के प्रति गलत इच्छाओं को त्यागें। इसके साथ ही क्रोध, चोरी, हिंसा और अन्य बुरे कर्मों से दूर रहें, नाम जप और भगवान की भक्ति करें और परोपकार व दान खूब करें। महाराज ने बताया कि यदि आप ये नियम अपनाएं, तो न सिर्फ आपका नया साल बल्कि पूरा जीवन मंगलमय और सुख-शांति से भरा हो सकता है।

Premanand Ji Maharaj News: नए साल के पहले दिन करें ये काम

Premanand Ji Maharaj News
Premanand Ji Maharaj News (Source: social media)

प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं कि साल के पहले दिन सुबह उठकर गायों को चारा खिलाएं और पक्षियों को दाना डालें। ऐसे छोटे-छोटे कर्म करने से सेवा की भावना मजबूत होती है और भगवान की भी कृपा बनी रहती है। महाराज जी कहते हैं कि नए साल के पहले दिन घर के सभी लोग मिलकर अच्छा और सात्विक भोजन बनाएं। फिर इस भोजन को गरीबों व जरूरतमंदों में बांट दें। इससे पूरे साल घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

इसके अलावा महाराज के अनुसार नए साल के पहले दिन घर में घी का दीपक जरूर जलाएं और संकल्प लें कि पूरे साल कोई भी गलत काम नहीं करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नए साल के पहले दिन प्रण लें कि भगवान के नाम का कीर्तन करेंगे। ऐसा करने से घर में बरकत आएगी और धन-दौलत की कमी नहीं रहेगी।

Also Read: तंबाकू-गुटखा खाकर रामायण पाठ करना चाहिए या नहीं? Premanand Ji Maharaj ने दिया इसका स्पष्ट उत्तर!

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।