तंबाकू-गुटखा खाकर रामायण पाठ करना चाहिए या नहीं? Premanand Ji Maharaj ने दिया इसका स्पष्ट उत्तर!

Summary :

Premanand Ji Maharaj on Tobacco: हिंदू धर्म में रामायण को अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण ग्रंथ माना जाता है। रामायण का पाठ करने से मन को शांति और सकारात्मकता मिलती है। हालांकि, अक्सर देखा जाता है कि कई श्रद्धालु गुटखा और तंबाकू जैसे नशीले पदार्थों का सेवन करने के बाद इसका पाठ करते हैं। इसी संदर्भ में, एक भक्त ने वृंदावन स्थित राधा हित केली कुंज आश्रम में प्रेमानंद महाराज से यह सवाल किया कि क्या तंबाकू या गुटखा खाकर रामायण का पाठ करना उचित है? भक्त ने किया ये सवाल भक्त ने प्रेमानंद महाराज के सामने अपनी समस्या रखी। उन्होंने बताया…

Premanand Ji Maharaj on Tobacco: हिंदू धर्म में रामायण को अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण ग्रंथ माना जाता है। रामायण का पाठ करने से मन को शांति और सकारात्मकता मिलती है। हालांकि, अक्सर देखा जाता है कि कई श्रद्धालु गुटखा और तंबाकू जैसे नशीले पदार्थों का सेवन करने के बाद इसका पाठ करते हैं। इसी संदर्भ में, एक भक्त ने वृंदावन स्थित राधा हित केली कुंज आश्रम में प्रेमानंद महाराज से यह सवाल किया कि क्या तंबाकू या गुटखा खाकर रामायण का पाठ करना उचित है?

भक्त ने किया ये सवाल

Premanand Ji Maharaj Pravachan on Gutka
Premanand Ji Maharaj Pravachan on Gutka (Photo: Social Media)
भक्त ने प्रेमानंद महाराज के सामने अपनी समस्या रखी। उन्होंने बताया कि वह स्वयं रामायण का पाठ करते हैं और उनके साथ अन्य लोग भी पाठ करते हैं, लेकिन वे तंबाकू और गुटखा खाते हैं। भक्त ने उन्हें रोकने की कोशिश की, पर उन्होंने यह कहकर मना कर दिया कि शास्त्रों में कहीं भी यह स्पष्ट रूप से नहीं लिखा है कि इन चीजों का सेवन करने के बाद पाठ नहीं किया जा सकता। इसके बाद, भक्त ने महाराज से जानना चाहा कि क्या यह कार्य धर्मसम्मत है या नहीं?

Premanand Ji Maharaj on Tobacco: प्रेमानंद महाराज का स्पष्ट उत्तर

प्रेमानंद महाराज ने भक्त के इस प्रश्न का स्पष्ट उत्तर दिया। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थ, जैसे गुटखा या तंबाकू, का सेवन करने के बाद रामायण का पाठ करना बिल्कुल गलत है और इसे नहीं करना चाहिए। उन्होंने इसे एक निषिद्ध कर्म बताया।

हालांकि, उन्होंने एक विकल्प देते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति चाहे, तो वह सादा पान खा सकता है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि किसी भी नशीली चीज़ का सेवन करके इस पवित्र ग्रंथ का पाठ करना पूरी तरह से वर्जित है।

कौन हैं Premanand Ji Maharaj?

Premanand Ji Maharaj on Tobacco
Premanand Ji Maharaj (Photo: Social Media)
वृन्दावन के एक जाने-माने आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद जी महाराज, इनके बारे में कौन नहीं जानता। वो गुरु जो लोगों को प्रेम, भक्ति और सच्चे जीवन के मार्ग बताते हैं। जीवन के प्रति भी प्रेमानंद जी के विचार काफी स्पष्ट और सरल हैं। महाराज जी के विचार कई लोगों को प्रभावित करते हैं, देश के बड़े-बड़े सेलिब्रिटी भी उनके सत्संग में नजर आते हैं।
रोजाना कई श्रद्धालु प्रेमानंद जी महाराज से मिलने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए वृंदावन के उनके आश्रम पहुंचते हैं। सोशल मीडिया पर भी Premanand Ji Maharaj Teachings सुनने वाले बहुत लोग हैं। अगर व्यक्ति प्रेमानंद जी द्वारा बताई गई बातों को अमल कर ले तो वह जीवन में सफलता को प्राप्त कर सकता है।

Premanand Ji Maharaj Health: इस खतरनाक बीमारी की चपेट में हैं प्रेमानंद जी महाराज

Premanand Ji Maharaj
Premanand Ji Maharaj (Photo: Social Media)
प्रेमानंद जी महाराज पॉलीसिस्टिक किडनी डिजीज (Polycystic Kidney Disease) से पीड़ित हैं, जो साल 2006 में सामने आया था। शुरू में पेट दर्द की शिकायत थी, लेकिन बाद में पता चला कि दोनों किडनी खराब हो चुकी हैं। पहले सप्ताह में पांच दिन डायलिसिस होती थी, लेकिन अब रोजाना डायलिसिस की जरूरत पड़ती है। यह प्रक्रिया हर दिन उनके घर पर ही डॉक्टरों की निगरानी में होती है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।