Rangoli Designs for Makar Sankranti: किसी भी त्योहार या खास मौके पर लोग घर में कई तरह के पकवान बनाते हैं और अपने घर को सजाते हैं। कुछ त्योहार ऐसे भी होते हैं, जिसे लोग बड़े ही धूम-धाम से मनाते हैं। इस खास मौके पर लोग घर को सजाने के लिए अक्सर रंगोली बनाते हैं, क्योंकि वो बहुत आसान और खूबसूरत लगती है। अब कुछ ही दिनों में मकर संक्रांति का त्योहार आने वाला है। इस खास मौके पर अगर आप भी Beautiful Rangoli Designs बनाने की सोच रहे हैं, तो आज हम यहां आपको कुछ Makar Sankranti Rangoli Designs देते है जिन्हे आप 14 January को अपने घर में बना सकते है। आइए देखते है कुछ शानदार रंगोली डिजाइन।
Simple Rangoli Designs for Makar Sankranti: मकर संक्रांति पर बनाएं ये खूबसूरत रंगोली
1. ट्रेडिशनल और सॉफ्ट फ्लोरल रंगोली

फूलों की आकृति वाली रंगोली भोगी फेस्टिवल पर बहुत सुंदर लगती है। कम रंगों में बनी फ्लोरल पैटर्न रंगोली छोटे घरों और अपार्टमेंट्स के लिए भी परफेक्ट रहती है। इस डिजाइन को आप किसी भी त्योहार पर आसानी से बना सकते हैं।
2. श्रीकृष्णा रंगोली डिजाइन

मकर संक्रांति उत्सव में आप क्रिएटिव तरीके से ऐसी श्रीकृष्णा रंगोली डिजाइन बना सकती हैं। स्प्रीचुअल आकृति वाली रंगोली घर में समृद्धि और खुशहाली का संदेश देती है। जिससे आपका घर बेहद आकर्षक और यूनिक लगता है।
3. सुंदर मोर रंगोली डिजाइन

अगर आप अपने रंगोली डिजाइन में कुछ अलग और खूबसूरत ट्राई करना चाहते हैं, तो मोर रंगोली डिजाइन को बना सकते हैं। इसमें मोर के खूबसूरत डिजाइन और रंगों का इस्तेमाल करके सुंदर रंगोली डिजाइन को बनाया जाता है। आप छोटे या बड़े आकार की मोर डिजाइन रंगोली को बना सकते हैं।
4. बॉर्डर रंगोली

बॉर्डर रंगोली एक बहुत ही खूबसूरत और सिंपल डिजाइन होती है, जिसे आप घर के मेन डोर पर बना सकते हैं। ये डिजाइन त्योहार या खास मौके के लिए बिल्कुल परफेक्ट होती है। आप इसे एक ही रंग या अलग-अलग रंगों का इस्तेमाल करके बना सकते हैं।
5. लोटस स्टाइल रंगोली डिजाइन

मकर संक्रांति पर सॉफ्ट स्टाइल रंगोली सबसे ज्यादा बनाई जाती है। वैसे आप चाहें तो फैंसी स्टाइल की ये लोटस रंगोली बना सकते हैं। इसमें आपको कई पैटर्न मिल जाएंगे। साथ ही ये बनने के बाद बहुत ही खूबसूरत लगती हैं। यह रंगोली बेहद शुभ मानी जाती है।




















