Pinterest Mehndi Design: अगर किसी फंक्शन, सेलिब्रेशन या शादी में जाना हो और टाइम बहुत कम हो, तो मेहंदी लगाने का मन होते हुए भी कई बार हम उसे छोड़ देते हैं। लेकिन ऐसा न करें! आज हम आपको बता रहे हैं 5 ऐसी आसान और खूबसूरत मेहंदी डिजाइंस के बारे में जिन्हें आप कम वक्त में भी खुद पर या दूसरों पर आसानी से लगा सकती हैं। ये डिजाइंस सिंपल होने के साथ-साथ बहुत स्टाइलिश भी लगती हैं।
Pinterest Mehndi Design: मिनटों में बन जाएंगी ये 5 सिंपल मेहँदी डिजाइंस
1. Mandala Mehndi

आपके हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए आप इस तरह की गोल टिक्की लीफ डिजाइन महेंदी को भी बनवा सकती हैं। मंडला मेहँदी सिंपल होने के साथ आपको एक रॉयल लुक भी देती है।
2. Arabic Mehndi

सोशल मीडिया पर आजकल इस तरह की मेहंदी डिजाइन काफी ज्यादा वायरल हो रहे हैं, जिसको महिलाएं हाथों में लगाना काफी ज्यादा पसंद करती हैं। अरबिक डिज़ाइन सबसे सिंपल और इजी माना जाता है। ये आपके हाथों की खूबसूती पर चार चांद लगाने के लिए काफी है।
3. Full Hand Mehndi

अगर आप रॉयल और हैवी लुक चाहते हैं तो फुल हैंड मेहंदी डिजाइन ट्राई करें। इसमें हाथों को पूरी तरह से कवर किया जाता है। साथ ही, इसमें दुल्हन जैसे रिच और डिटेल्ड पैटर्न होते हैं जो सूट के साथ अच्छे लगते हैं। इस तरह की मेहँदी हाथों की खूबसूरती और बढ़ा देती है।
4. Jaal Mehndi

अगर आप शादी या वेडिंग फंक्शन के लिए भरी हुई मेहंदी लगवाना चाहती हैं तो आप इस डिजाइन की मेहंदी भी लगवा सकती है। जाल मेहंदी डिजाइन देखने में बेहद सिम्पल लेकिन एलिगेंट होती है। इसमें हाथ की पीठ या हथेली पर जाल जैसा पैटर्न बनाया जाता है, जो महिलाओं की खूबसूरती को एक रॉयल लुक देता है।
5. Back Hand Mehndi

अगर आप होने वाली दुल्हन हैं और आपके हाथों की जूलरी भरी-भरी है तो आपको बैक हैंड पर ऐसी गोल टिक्की वाली मेहंदी लगवानी चाहिए। ये डिजाइन लेटेस्ट भी है और खूबसूरत भी लगता है।

















