त्योहारों की रौनक नए कपड़ों, सजने-संवरने और हाथों में रची खूबसूरत मेहंदी के बिना अधूरी मानी जाती है। अक्सर फेस्टिवल की तैयारियों और भागदौड़ के चलते मेहंदी के लिए ज्यादा वक्त नहीं मिल पाता। ऐसे में आप इन आसान, झटपट लगने वाली बेल और जाल पैटर्न मेहंदी डिजाइन्स को ट्राई कर सकती हैं।
Single Finger Arabic Bel

अगर आपको बेहद सिंपल और मिनिमल लुक पसंद है, तो यह डिज़ाइन आपके लिए एकदम सही है। इसे हाथ के फ्रंट या बैक दोनों तरफ आसानी से और कम समय में बनाया जा सकता है।
Floral bel Mehndi Design

जो लोग घर पर खुद मेहंदी लगाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन और सोबर विकल्प है। हाथ और उंगलियों पर छोटे-छोटे फूलों के मिनिमल पैटर्न्स आपके हाथों को एक प्यारा और एलीगेंट लुक देंगे।
Jaal Bel Mehndi

यह डिज़ाइन कम समय में लगने के बावजूद हाथों को एकदम रॉयल और खूबसूरत लुक देता है। कलाई पर कमल चक्र और बारीक जाली का कॉम्बिनेशन इसे बेहद खास बनाता है।
Simple Bel

अगर आप कम समय में पूरे हाथ पर भरी-भरी मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो यह डिज़ाइन सबसे बेस्ट है। चेकर्ड जाली वर्क हथेली को पूरा कवर करता है और इसे बनाना भी काफी आसान है।



Download Android App
Download iOS App




