Sawan 2026: सावन और तीज में छा जाएंगे हरी चूड़ियों के ये लेटेस्ट डिजाइंस, देखें सबसे खूबसूरत कलेक्शन!

Summary :

आप भी सावन में अपने ट्रेडिशनल लुक को खास बनाना चाहती हैं और खूबसूरत ग्रीन चूड़ियों के सेट की खोज में हैं, तो ये चूड़ियां आपके लुक में खूबसूरती के साथ सावन की पारंपरिक झलक भी जोड़ देंगी। आइए इन खूबसूरत डिजाइंस के बारे में जानते हैं।

सावन के पवित्र और सुहावने महीने में हरे रंग का एक विशेष महत्व होता है। इस दौरान ज्यादातर महिलाएँ अपने पारंपरिक पहनावे में हरे रंग को प्रमुखता से शामिल करना पसंद करती हैं—फिर चाहे वह सुंदर हरी साड़ी हो, सलवार-सूट हो या उससे मैचिंग एक्सेसरीज।

अगर आप भी इस सावन अपने एथनिक लुक को और भी खास बनाना चाहती हैं और खूबसूरत ग्रीन बैंगल्स के सेट की तलाश में हैं, तो नीचे दिए गए ट्रेंडी और स्टाइलिश डिजाइंस को अपनी शॉपिंग लिस्ट में जरूर शामिल करें।

1. Green Glass Stone Bangles

Sawan 2026
Sawan 2026( Source: Social Media)

हरी चूड़ियां हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं। खासकर सावन के महीने में ग्रीन बँगलेस पहनना शुभ माना जाता है। अगर आप भी बँगलेस का शौक रखती है तो आपके लिए यह सिंपल ग्रीन ग्लास स्टोन वर्क चूड़ी सेट एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। इसे आप नजदीकी बाजार में किसी भी ज्वेलरी शॉप से खरीद सकती हैं।

2. Green Glass Bangles

Sawan 2026( Source: Social Media)
Sawan 2026( Source: Social Media)

आप चाहें, तो इस तरह के ग्रीन कांच की चूड़ी का सेट को भी ट्राई कर सकती हैं। ऐसे चूड़ी सेट्स इन दिनों काफी चलन में हैं, जो आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं। इस तरह की सिंपल बँगलेस डिज़ाइन आप अपनी नियर मार्किट से आराम से खरीद सकते है।

3. Kundan Green Bangles

Sawan 2026( Source: Social Media)
Sawan 2026( Source: Social Media)

आप चाहें, तो अपने सावन लुक को बेहतर बनाने के लिए और इस महीने में भीड़ से हटके दिखने के लिए इस तरह की कुंदन वर्क ग्रीन बैंगल सेट को भी कैरी कर सकती हैं। इन दिनों ऐसे चूड़ी सेट काफी चलन में हैं। आप इन चूड़ी सेट के बिच में कुंदन वाले कुछ ट्रेंडी कड़े भी जोड़ सकती हैं। यह आपके सेट को और खास बना देंगे।

4. Golden Green Bangles

Sawan 2026( Source: Social Media)
Sawan 2026( Source: Social Media)

हर साल की तरह इस सावन भी अपने लुक में चार चांद लगाने के लिए हरे कपड़ों के साथ गोल्डन और ग्रीन मोती-वर्क चूड़ी सेट ज़रूर पेयर करें। यह चूड़ी सेट न सिर्फ आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ाएगा, बल्कि आपके पूरे एथनिक लुक को बेहद गॉर्जियस और अट्रैक्टिव बनाएगा।

Also Read: Latest Green Saree Ideas for Sawan 2026: सावन में पाएं परफेक्ट और Royal लुक, ट्राई करें ग्रीन कलर की ये 5 लेटेस्ट और Trendy साड़ियां

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।