ईद का मौका हो और एथनिक आउटफिट्स की बात न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता! त्योहार के इस खास जश्न में हर कोई सबसे स्टाइलिश और रॉयल नजर आना चाहता है। अगर आप इस बार वही पुरानी कुर्ती या सादी साड़ी पहनकर बोर हो चुकी हैं, तो शरारा सूट आपके लिए परफेक्ट चॉइस है। शरारा न सिर्फ आपको एक एथनिक और विंटेज लुक देता है, बल्कि यह पहनने में बेहद कम्फर्टेबल भी होता है।
इस ईद अपने फेस्टिव लुक में चार चांद लगाने के लिए इन लेटेस्ट और ट्रेंडी शरारा सूट डिजाइन्स को जरूर एक्सप्लोर करें।
Peplum Suit With Sharara

इन दिनों शॉर्ट पैपलम टॉप या कुर्ती के साथ घेरदार शरारा काफी ट्रेंड में है। पैपलम कुर्ती की फ्लेयर्ड कटिंग और शरारा का बड़ा घेरा मिलकर एक बेहद गॉर्जियस और मॉडर्न-रॉयल लुक देता है। अगर आप कुछ यूनिक और फ्लोई पहनना चाहती हैं, तो यह कलेक्शन आपके लिए बेस्ट है।
Gotta Patti Sharara Suit

ईद के मौके पर पाकिस्तानी स्टाइल आउटफिट्स का अपना ही एक अलग क्रेज होता है। लॉन्ग कुर्ती के साथ गोटा-पत्ती या जरी वर्क वाला शरारा बहुत ही सोबर और एलिगेंट लगता है। पास्टेल शेड्स जैसे पिस्टल ग्रीन, बेबी पिंक या लेमन येलो में यह डिजाइन बेहद आकर्षक लगता है।
Mirror Work Sharara Suit

अगर आप नाइट पार्टी या ईद की दावत में चमक बिखेरना चाहती हैं, तो मिरर वर्क या सीक्वेंस वर्क वाला शरारा सूट चुनें। सिल्क या जॉर्जेट फैब्रिक पर बारीक मिरर वर्क आपको भीड़ में सबसे अलग और ब्राइट लुक देगा।
Printed Georgette Sharara Suit

दिन के समय रिश्तेदारों से मिलने या घर के फंक्शंस के लिए अगर आप कुछ हल्का और आरामदायक चाहती हैं, तो फ्लोरल प्रिंटेड जॉर्जेट शरारा सूट एकदम परफेक्ट है। यह दिखने में बेहद ट्रेंडी लगता है और इसे पूरा दिन आसानी से कैरी किया जा सकता है।



Download Android App
Download iOS App




