Silver Payal Designs: डेली वियर से लेकर पार्टी लुक तक, हर मौके के लिए परफेक्ट हैं ये लाइटवेट सिल्वर पायल

Summary :

अगर आप भी ऐसे डिज़ाइन्स की तलाश में हैं जो रोज़मर्रा के काम से लेकर किसी ग्रैंड पार्टी तक में आपको परफेक्ट लुक दें, तो यह आर्टिकल खास आपके लिए है!

चाँदी की पायल भारतीय परंपरा और फैशन का एक ऐसा खूबसूरत हिस्सा है, जो कभी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं होता। छम-छम करती पायल की आवाज़ न सिर्फ कानों को सुहाती है, बल्कि पैरों की सुंदरता में भी चार चाँद लगा देती है। लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में भारी-भरकम पायल रोज़ पहनना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। यही वजह है कि ‘लाइटवेट सिल्वर पायल’ का क्रेज महिलाओं और लड़कियों में तेज़ी से बढ़ रहा है।

अगर आप भी ऐसे डिज़ाइन्स की तलाश में हैं जो रोज़मर्रा के काम से लेकर किसी ग्रैंड पार्टी तक में आपको परफेक्ट लुक दें, तो यह आर्टिकल खास आपके लिए है!

1. Minimalist Anklet

Silver Payal Designs
Silver Payal Designs( Source: Social Media)

रोज़ाना कॉलेज, ऑफिस या घर पर पहनने के लिए सिंपल बीडेड पायल बेस्ट रहती है। यह बहुत हल्की होती है और जींस, कुर्ती या वेस्टर्न ड्रेसेस के साथ बेहद क्लासी लुक देती है।

2. Single Chain Anklet

Silver Payal Designs( Source: Social Media)
Silver Payal Designs( Source: Social Media)

अगर आपको बहुत सिंपल चीज़ें पसंद हैं, तो एक पतली सी सिल्वर चेन में छोटे से हार्ट, स्टार या बटरफ्लाई पेंडेंट वाली पायल ट्राई करें। यह बहुत ही डेलिकेट और मॉडर्न लुक देती है। इसे आप स्नेकर्स या फ्लैट्स के साथ पेयर कर सकती हैं।

3. Stone Payal

Silver Payal Designs( Source: Social Media)
Silver Payal Designs( Source: Social Media)

सफेद या अमेरिकन डायमंड/जिरकॉन से सजी सिल्वर पायल बहुत ही एलिगेंट लगती है। जब इस पर रोशनी पड़ती है, तो इसका स्पार्कल आपके पैरों की खूबसूरती को और बढ़ा देता है। ऑफिस इवेंट्स या किसी के बर्थडे फंक्शन के लिए यह परफेक्ट चॉइस है।

4. Layered Payal

Silver Payal Designs( Source: Social Media)
Silver Payal Designs( Source: Social Media)

पार्टी में कुछ हटके और बोल्ड लुक चाहती हैं, तो टू-लेयर या थ्री-लेयर वाली लाइटवेट सिल्वर पायल चुनें। इसमें एक पतली चेन के साथ दूसरी चेन जुड़ी होती है। यह पायल इंडो-वेस्टर्न फ्यूज़न ड्रेसेस, स्कर्ट्स या शॉर्ट ड्रेसेस के साथ बहुत स्टाइलिश लगती है।

5. Floral Payal

Silver Payal Designs( Source: Social Media)
Silver Payal Designs( Source: Social Media)

पूजा, राखी, या छोटे-मोटे त्यौहारों पर जब आप सूट या साड़ी पहनती हैं, तो छोटे-छोटे फूलों के कटवर्क वाली सिल्वर पायल पहनें। यह पारंपरिक लुक को बनाए रखते हुए पैरों को एक फ्रेश और ट्रेडिशनल वाइब देती है।

Also Read: Silver Payal New Design: बजट में भी दिखेगा रॉयल लुक! देखें लाइटवेट से लेकर ब्राइडल तक के बेस्ट पायल डिजाइंस

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।