शादी से पहले Groom-To-Be के लिए 6-स्टेप्स Skincare Routine, दिखेंगे और भी हैंडसम

Summary :

Skin Care Routine for Men: अक्सर ऐसा कहा जाता है कि महिलाओं की तुलना में पुरुष स्किन केयर पर ध्यान नहीं देते हैं। बहुत कम ही ऐसे पुरुष होंगे जो अपने स्किन का ध्यान देना जरुरी समझते होंगे। यही वजह है कि महिलाओं के मुकाबले पुरुषों की स्किन थोड़ी सख्त और बेजान रहती है। महिलाओं के स्किन केयर के बारे में तो बहुत बार सुना होगा लेकिन बहुत कम लोग ही पुरुषों की स्किन केयर के बारे में जानते होंगे। पुरुषों में त्वचा की देखभाल की कमी के कारण टैनिंग, पिगमेंटेशन, डार्क स्पॉट्स, मुंहासे, उनके निशान और एक्ने स्कार्स जैसी समस्याएं…

Skin Care Routine for Men: अक्सर ऐसा कहा जाता है कि महिलाओं की तुलना में पुरुष स्किन केयर पर ध्यान नहीं देते हैं। बहुत कम ही ऐसे पुरुष होंगे जो अपने स्किन का ध्यान देना जरुरी समझते होंगे। यही वजह है कि महिलाओं के मुकाबले पुरुषों की स्किन थोड़ी सख्त और बेजान रहती है।
महिलाओं के स्किन केयर के बारे में तो बहुत बार सुना होगा लेकिन बहुत कम लोग ही पुरुषों की स्किन केयर के बारे में जानते होंगे। पुरुषों में त्वचा की देखभाल की कमी के कारण टैनिंग, पिगमेंटेशन, डार्क स्पॉट्स, मुंहासे, उनके निशान और एक्ने स्कार्स जैसी समस्याएं आमतौर पर देखी जाती हैं।
Skin Care Routine for Men
Skin Care Routine for Men (Photo: Freepik)
इस समय शादियों का सीजन शुरु होने वाला है, ऐसे में जिन लड़को की शादी होने वाली है उन्हें अभी से अपनी स्किन का ख्याल रखना शुरु कर देना चाहिए। Skin Care Routine for Men बहुत कठिन नहीं होता, फिर भी कुछ Steps of Skincare को अपनाकर आप अपनी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रख सकते हैं।

Skin Care Routine for Men: ग्लोइंग स्किन के लिए फॉलो करें ये Skincare Sequence

Skin Care Routine for Men
Skin Care Routine for Men (Photo: Freepik)

1. क्लींजिंग

किसी भी स्किनकेयर रूटीन की शुरुआत त्वचा की सफाई से होती है। दिन में दो बार क्लींजर से चेहरा धोने से त्वचा से धूल, गंदगी, प्रदूषण और बैक्टीरिया हट जाते हैं। यह साफ-सुथरी और ताजा त्वचा बनाए रखने का पहला कदम है।

2. मॉइस्चराइजरिंग

अपनी त्वचा के अनुसार सही मॉइस्चराइजर चुनें। यह त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है, जिससे ड्राइनेस और रफनेस की समस्या नहीं होती। नियमित मॉइस्चराइजिंग से त्वचा मुलायम और हेल्दी बनी रहती है।

3. शेविंग से पहले स्क्रबिंग

Skin Care Routine for Men
Skin Care Routine for Men (Photo: Freepik)
शेविंग से पहले एक्सफोलिएटिंग स्क्रब का इस्तेमाल करना जरूरी है। इससे डेड स्किन हटती है और इनग्रोन हेयर की समस्या से बचाव होता है, जिससे शेविंग स्मूद होती है।

4. आफ्टरशेव सीरम या क्रीम लगाएं

शेविंग के बाद त्वचा को मॉइस्चराइज रखने के लिए आफ्टरशेव क्रीम या हाइड्रेटिंग सीरम का उपयोग करें। दिन में एक बार इसे लगाने से त्वचा हाइड्रेट रहती है और जलन या रूखापन नहीं होता।

5. सनस्क्रीन लगाना न भूलें

Skin Care Routine for Men
Skin Care Routine for Men (Photo: Freepik)
बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं। यह आपकी त्वचा को सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से बचाता है और टैनिंग, सनबर्न तथा समय से पहले चेहरे पर झुर्रियों को आने से रोकने में मदद करता है।

6.  ल‍िप बाम भी है जरुरी

ठंड के मौसम में त्वचा के साथ-साथ होंठ भी सूखने और फटने लगते हैं। होंठों को नरम और नमी से भरपूर रखने के लिए लिप बाम लगाएं। इससे होंठ हाइड्रेट रहेंगे।
Winter Dry Skin Tips: सर्दियों का मौसम वैसे तो सबका मनपसंद होता है लेकिन इस मौसम में लोगों को स्किन से जुड़ी कई सारी समस्याएं होने लगती हैं। ठंड की वजह से त्वचा रुखी और बेजान सी दिखने लगती है। दरअसल सर्दियों में स्किन की नमी भी छिन जाती है, यही वजह है, आगे पढ़ें…

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।