Stress Symptoms in Body: मानसिक तनाव के 6 लक्षण

1. शरीर और मांसपेशियों में दर्द
2. बालों का झड़ना

अगर आपके बाल अचानक ज्यादा टूटने लगे हैं, तो इसका एक बड़ा कारण स्ट्रेस हो सकता है। ज्यादा चिंता करने से स्कैल्प हेल्थ खराब हो सकती है और बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं। जिससे बालों का झड़ना बढ़ जाता है।
3. स्वभाव में बदलाव और चिड़चिड़ापन
तनाव हमारे व्यवहार को भी बदल देता है। इसकी वजह से बिना बात के गुस्सा आना, छोटी-छोटी बातों पर चिढ़ जाना, उदास रहना या किसी काम में मन न लगना जैसी समस्याएं होने लगती हैं।
4. पेट और पाचन की दिक्कतें
5. स्किन की समस्याएं

6. जल्दी-जल्दी बीमार होना
लगातार तनाव में रहने से हमारे शरीर की बीमारियों से लड़ने की ताकत कम हो जाती है। अगर आपको बार-बार जुकाम, खांसी या बुखार हो रहा है, तो इसका मतलब है कि तनाव आपकी इम्यूनिटी को कमजोर कर रहा है।
7. दिल की धड़कन बढ़ना
ज्यादा घबराहट या स्ट्रेस में दिल की धड़कन अचानक तेज हो सकती है। कभी-कभी सीने में भारीपन या हल्का दर्द भी महसूस होता है। अगर तनाव लंबे समय तक रहे, तो इससे हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
8. सिरदर्द और माइग्रेन

जब हम बहुत ज्यादा सोचते या परेशान होते हैं, तो हमारे शरीर की नसें खिंच जाती हैं। इससे सिर में तेज दर्द या माइग्रेन शुरू हो सकता है। अगर आपको बिना किसी बीमारी के अक्सर सिरदर्द रहता है, तो समझ लीजिए कि यह मानसिक तनाव की वजह से हो सकता है।
9. नींद की समस्या
बहुत ज्यादा चिंता करने से नींद पर बुरा असर पड़ता है। कुछ लोगों को रात भर करवटें बदलने के बाद भी नींद नहीं आती, वहीं कुछ लोग सारा दिन सुस्ती महसूस करते हैं और बस सोना चाहते हैं। अगर आपकी नींद का समय और तरीका बदल गया है, तो यह तनाव का एक बड़ा संकेत है।
10. वजन का घटना या बढ़ना

जब हम तनाव में होते हैं, तो शरीर के हार्मोन बिगड़ जाते हैं। इससे कुछ लोगों का वजन बहुत तेजी से बढ़ने लगता है, जबकि कुछ लोग एकदम दुबले हो जाते हैं। यह सब खान-पान में आए बदलाव और मानसिक अशांति के कारण होता है।


Download Android App
Download iOS App




