Suit Ki Baaju Ke Fancy Design 2026: पटियाला से लेकर शरारा तक, इन ट्रेंडी बाजू डिज़ाइन्स से अपने सूट को दें ‘सेलिब्रिटी लुक’!

Suit Ki Baaju Ke Fancy Design 2026( Source: Social Media)

Suit Ki Baaju Ke Fancy Design 2026: आज के मॉडर्न ज़माने में भी लेडीज ज्यादातर सूट पहनना ही पसंद करती है। अब चाहे वह ऑफिस के लिए ऑउटफिट हो या फिर घर का कोई फंक्शन। आजकल एथनिक का क्रेज बहुत जोरों से मार्किट में ट्रेंड कर रहा है। लड़कियां सूट सिल्वा कर पहनना ज्यादा पसंद कर रही है। लेकिन यंहा पर सब नैक और बाजू डिज़ाइन का चुनाव करने में काफी कंफ्यूज हो जाती है।

सूट की फिटिंग चाहे कितनी भी अच्छी क्यों न हो, लेकिन उसकी असली खूबसूरती उसके नेक और बाजू के डिज़ाइन से ही उभर कर आती है। साल 2026 में फैशन की दुनिया एक बार फिर ‘विंटेज और मॉडर्न’ की ओर लौट रही है। अगर आप भी पटियाला, अनारकली या शरारा सूट सिलवाने की सोच रही हैं, तो हम आपके लिए लाए हैं इस साल के सबसे बेहतरीन स्लीव डिज़ाइन्स की लिस्ट।

Suit Ki Baaju Ke Fancy Design 2026: पटियाला से लेकर शरारा तक, इन ट्रेंडी बाजू डिज़ाइन्स से अपने सूट को दें ‘सेलिब्रिटी लुक’!

1. Patiala Suit: ‘कफ और बटन’ डिज़ाइन

Suit Ki Baaju Ke Fancy Design 2026
Suit Ki Baaju Ke Fancy Design 2026( Source: Social Media)

पटियाला सूट के साथ अक्सर लोग फुल स्लीव्स पसंद करते हैं. साल 2026 में ‘नैरो कफ विद बटन्स’ काफी ट्रेंड में हैं.

कैसे स्टाइल करें:
कलाई के पास 2-3 इंच का कफ बनवाएं और उस पर छोटे-छोटे कंट्रास्ट कलर के बटन लगवाएं। यह आपके सिंपल पटियाला सूट को एक फॉर्मल और रॉयल टच देगा।

2. Anarkali Suit: ‘विंटेज चूड़ीदार स्लीव्स’

Suit Ki Baaju Ke Fancy Design 2026( Source: Social Media)
Suit Ki Baaju Ke Fancy Design 2026( Source: Social Media)

अनारकली सूट के साथ लड़कियां अक्सर धोती सलवार बनवाती है, इसमें अनारकली और धोती में पहले से ही काफी घेरा होता है, इसलिए इसकी बाजू को स्लीक रखना ही सही रहता है।

डिजाइन: एक्स्ट्रा लंबी बाजू बनवाएं जो कलाई पर ढेर सारी ‘चूड़ियां’ बनाए, इससे आपको एक रॉयल मिलेगा। लेकिन अब मार्किट में नए ट्रेंड की वजह से इन चूड़ियों के बीच में बारीक लेस या गोटा-पट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो हाथ को लंबा और पतला दिखाता है.

3. Sharara :’फ्लेयर्ड और बेल स्लीव्स’

Suit Ki Baaju Ke Fancy Design 2026( Source: Social Media)
Suit Ki Baaju Ke Fancy Design 2026( Source: Social Media)

चूंकि शरारा नीचे से काफी घेरदार होता है, इसलिए बैलेंस बनाने के लिए ‘बेल स्लीव्स’ (Bell Sleeves) सबसे बेस्ट हैं. ये ऊपर से कम चौड़ी होती है जो निचे की ओर से घंटी की तरह एक घुमाव बनती है.

2026 में नए ट्विस्ट के साथ: कोहनी तक फिटिंग रखें और उसके नीचे दो या तीन लेयर्स वाली नेट या ऑर्गेंज़ा की ‘फ्लेयर’ लगवाएं. चलते समय यह डिज़ाइन बहुत ही ग्रेसफुल लगता है.

4. Churidaar Suit: ‘पफ और ऑर्गेंज़ा’ डिज़ाइन

Suit Ki Baaju Ke Fancy Design 2026( Source: Social Media)
Suit Ki Baaju Ke Fancy Design 2026( Source: Social Media)

अगर आप चूड़ीदार के साथ कुछ एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं, तो ‘पफ स्लीव्स’ दोबारा लौट आए हैं.

स्टाइल: कंधे पर हल्का पफ और नीचे की तरफ टाइट फिटिंग. आप कोहनी से नीचे का हिस्सा ट्रांसपेरेंट ऑर्गेंज़ा कपड़े का रख सकती हैं, जो आजकल बड़े फैशन शो की पहली पसंद बना हुआ है.

इन बातों का भी रखें खास ध्यान:

लेस का जादू: अगर सूट सिंपल है, तो बाजू के किनारों पर ‘क्रोशिया लेस’ या ‘शिफली वर्क’ जरूर करवाएं

कट-आउट वर्क: कोहनी या कंधे पर ‘V’ या ‘Diamond’ शेप के कट्स देकर उसे वाइट मोतियों से सजाएं

लंबाई का चुनाव: छोटे कद की महिलाओं को 3/4th स्लीव्स बनवानी चाहिए, इससे कद लंबा दिखता है

Also Read: Latest Cotton Suit Design: गर्मियों में पहने हुए बेहद एलिगेंट लगते हैं ये 5 कॉटन सूट, देखते रह जाएंगे लोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।