Summer Diet Plan: गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए फॉलो करें ये डाइट प्लान

Summary :

स्वस्थ गर्मियों के लिए डाइट टिप्स

गर्मियों में ताजगी और ऊर्जा बनाए रखने के लिए सही डाइट का पालन करना आवश्यक है। हल्के और पौष्टिक आहार से शरीर को ठंडक और पोषण मिलता है

नाश्ते के लिए स्प्राउट्स, दूध, अंडा, दलिया, ओट्स और फ्रूट चाट जैसा विकल्प रखें

लंच में हल्का खाना ही रखें, जैसे दाल, चावल, रोटी और हरी सब्जियां

Summer Tips: गर्मियों में बिना AC और कूलर के घर को रखें ठंडा, फॉलो करें ये टिप्स

लंच के साथ दही और सलाद लेना न भूलें

शाम में स्नैक्स के लिए मुरमुरे, पोहा और शरबत रख सकते हैं

रात में डिनर के लिए खिचड़ी, रायता और तेहरी जैसा विकल्प रखा जा सकता है

इसके अलावा दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। पानी के अलावा नारियल पानी, लस्सी और छाछ को भी अपनी डाइट में शामिल करें

Disclaimer. यह लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है। यहां बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।