मेष राशि (21 मार्च- 20 अप्रैल)
सोच-समझ कर फैसला लें। जिस भी काम के लिए आप निकलेंगे उसके पूरा होने की संभावना बराबर बनी रहेगी। सायं तक शुभ समाचार प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंगों में नवीनता आएगी
वृषभ राशि (21 अप्रैल-20 मई)
आंशिक सफलता मिल सकती है। संतान के संबंध में चिन्ता बढेगी। समस्याएं अनेक हैं, उनके समाधान के रास्ते आज तो नहीं मिल सकेंगे। बिजनेस यात्रा से लाभ होगा
मिथुन राशि (21 मई – 21 जून)
लोगों के सामने अपना प्रभाव बढाने में कामयाब हो सकेंगे। सफलता मिल सकेगी। भूमि की खरीद की चर्चा होगी। धन संबंधी किसी समस्या का समाधान होने के आसार दिखाई देते हैं
कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई)
परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। आपके कार्य समय पर पूरे हो सकेंगे। लोगों का सहयोग मिल जाने की संभावना है। स्वयं की भूलों के कारण कोई कठिनाई आ सकती है
सिंह राशि (23 जुलाई-23 अगस्त)
अपने काम में ही मन को लगाने का प्रयास करें। चिन्ता न करें शीघ्र ही समय आपके पक्ष का बन जायेगा। खतरे के कामों से स्वयं को दूर रखने का प्रयास करें
कन्या राशि (24 अगस्त – 23 सितंबर)
मन में अकारण ही आशंका बनी रहेगी। राशि पर ग्रहों का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जायेगा जिससे मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। समस्या उतनी बड़ी नहीं है जितनी कि आप समझ रहे हैं
तुला राशि (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
किसी के हस्तक्षेप से समस्या निवारण हो सकेगा। काफी दिनों से परेशानी चली आ रही है लेकिन सभी चिंताओं से मुक्ति का योग दिखाई नहीं देता है। स्वयं स्थितियों को समझने का प्रयास करें तो लाभ में रहेंगे
वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर- 22 नवंबर)
परिवार के किसी सदस्य से सहयोग मिल जाने से कार्य सिद्धि होगा। अभी दो दिन सुधार की संभावना नहीं है। अपने नित्य कामों पर ही ध्यान लगाएं। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप करने से बचें
धनु राशि (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
परिवार के साथ प्रसन्नता से दिन व्यतीत करने का अवसर मिल सकता है। जो लोग नौकरी पेशा हैं उनको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। उच्चाधिकारियों से पुराने संपर्कों के कारण उनका वरदहस्त प्राप्त होता रहेगा
मकर राशि (22 दिसंबर -21 जनवरी)
व्यापार में कोई नया अनुबंध कर सकते हैं। प्रेम-प्रसंगों में कोई नई बात आयेगी। आप जैसा चाहते हैं शायद वह नहीं हो हालांकि सायं तक आपको कहीं से शुभ समाचारों की प्राप्ति संभव है
कुंभ राशि (22 जनवरी-19 फरवरी)
दिन शुभ है। पीछे किये गये कार्यों का लाभ मिलेगा। किसी पर आवश्यकता से ज्यादा विश्वास करने से हानि की आशंका बनी रहेगी। उच्चाधिकारियों से संपर्क बनाए रखें
मीन राशि (20 फरवरी- 20 मार्च)
बिजनेस यात्रा में लाभ की संभावना बन सकती है। अपनी बातों और व्यवहार से दूसरों को प्रभावित कर सकेंगे। किसी पुराने परिचित से मुलाकात संभव है। धार्मिक स्थान की यात्रा की चर्चा हो सकती है


Download Android App
Download iOS App















