नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जाति जनगणना पर जताया समर्थन

Summary :

राहुल गांधी ने जाति जनगणना पर जताया समर्थन

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जाति जनगणना का समर्थन करते हुए कहा कि इससे OBC, दलित और आदिवासी की भागीदारी का पता चलेगा। उन्होंने तेलंगाना के मॉडल की तारीफ की और निजी शिक्षा संस्थानों में आरक्षण को लागू करने की मांग की।

PM मोदी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की अहम बैठक हुई। इस बैठक में कई मंत्री भी शामिल थे। कैबिनेट बैठक समाप्त होने के बाद केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस ब्रीफिंग में कैबिनेट में महत्वपूर्ण फैसलों को गिनाते हुए कहा कि मोदी सरकार जाति जनगणना कराएगी। बता दें कि जाति जनगणना को राष्ट्रीय जनगणना में शामिल कर दिया है। इसी बीच आज नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जाति जनगणना पर अपनी बात रखने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा कि हम जाति जनगणना का पूरा सपोर्ट करते है। साथ ही जाति जनगणना फैसला का समर्थन भी जताया है।

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जाति जनगणना पर समर्थन जताते हुए सवाल भी उठाए है और कहा कि जाति जनगणना कब तक होगा। जाति जनगणना से पता लगेगा कि देश में कितने obc दलित और आदिवासी की कितनी भागीदारी है। राहुल गांधी ने बताया कि जाति जनगणना के लिए तेलंगाना एक मॉडल बना है। लेकिन बिहार और तेलंगाना के तैयार खाका में बहुत फर्क है।

Caste Census: मोदी सरकार कराएगी जाति जनगणना: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बताया कि जाति जनगणना के साथ ही कांग्रेस ने एक और अहम मुद्दा उठाया था और इसका उल्लेख घोषणा पत्र में किय गया है। वह मुद्दा निजी शिक्षा संस्थानों में आरक्षण। यह पहले से ही एक कानून है। हम चाहते हैं कि एनडीए-बीजेपी सरकार इसे लागू करना शुरू करे।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।