घंटों Screen देखने से हो सकती है Dry Eye की समस्या! आंखों की रोशनी और नमी के लिए अपनाएं ये 5 Tips

Summary :

Summer Eye Care Tips: आज के डिजिटल दौर में लोग घंटों तक मोबाइल और लैपटॉप स्क्रीन देखते रहते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, इससे हमारी आंखों पर बहुत प्रभाव पड़ता है। ये आदतें हमारी आंखों के लिए खतरा बनती जा रही है। अगर आपकी भी आंखें बार-बार सूखी, भारी या जलन भरी महसूस होती हैं, तो यह ड्राई आई प्रॉब्लम का संकेत हो सकता है। इसलिए इसे नजरअंदाज बिल्कुल न करें। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने से हमारी पलक झपकने की दर 15-20 बार प्रति मिनट से घटकर सिर्फ 4-6 बार रह जाती है, जिससे…

Summer Eye Care Tips: आज के डिजिटल दौर में लोग घंटों तक मोबाइल और लैपटॉप स्क्रीन देखते रहते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, इससे हमारी आंखों पर बहुत प्रभाव पड़ता है। ये आदतें हमारी आंखों के लिए खतरा बनती जा रही है। अगर आपकी भी आंखें बार-बार सूखी, भारी या जलन भरी महसूस होती हैं, तो यह ड्राई आई प्रॉब्लम का संकेत हो सकता है।

इसलिए इसे नजरअंदाज बिल्कुल न करें। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने से हमारी पलक झपकने की दर 15-20 बार प्रति मिनट से घटकर सिर्फ 4-6 बार रह जाती है, जिससे आंखों की नमी कम होने लगती है। आइए जानते हैं, आप घर पर अपनी आंखों का ख्याल कैसे रख सकते हैं।

Summer Eye Care Tips

Summer Eye Care Tips
Summer Eye Care Tips (Source: Social Media)

1. आंखों का बार-बार सूखना

गर्मी आते ही गर्म हवा और तेज धूप की वजह से आंखों में नमी कम हो जाती है। इससे बहुत ज्यादा ड्राईनेस महसूस होती है, और आंखों में जलन, चुभन और लालिमा जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

2. आंखों में जलन होना

जैसे तेज सूरज की रोशनी से त्वचा झुलस सकती है, वैसे ही आंखों पर भी इसका काफी असर होता है। तेज रोशनी सीधे आंखों में पड़ने से जलन और पानी आने जैसी दिक्कत बढ़ जाती है।

3. स्क्रीन एक्सपोजर

आजकल हम दिन का ज्यादा समय स्क्रीन के सामने बिताते हैं। ऐसे में जब ऊपर से गर्म मौसम का प्रभाव आंखों पर पड़ता है, तो थकान और धुंधला दिखना जैसी समस्याएं तेज हो सकती हैं।

4. धूल-मिट्टी और एलर्जी

गर्मियों में चलने वाली लू और धूल से आंखों में संक्रमण और एलर्जी का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ सकता है। इसलिए बिना चश्मा पहने बाहर जाना इस खतरे को और बढ़ा सकता है।

Summer Eye Care Tips: अपनाएं ये आसान उपाय

Summer Eye Care Tips
Summer Eye Care Tips (Source: Social Media)
  • आजकल बाजार में कई तरह के सनग्लास मिलते हैं, लेकिन कोशिश करें कि यूवी प्रोटेक्शन वाले चश्मे का ही इस्तेमाल करें, ताकि तेज रोशनी आंखों को नुकसान न पहुंचा सके और आपकी आंखें सुरक्षित रहे।
  • अगर आपकी आंखों में दर्द या रेडनेस है, तो दिन में कम से कम 2-3 बार साफ पानी से आंखें धोने की आदत डालें। इससे धूल और पसीने की वजह से होने वाली जलन में राहत मिलेगी।
  • अगर आपको भी स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताना पड़ता है, तो हर 20 मिनट पर 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर तक देखें। इससे आंखों को थोड़ा आराम मिलेगा.और दर्द से भी राहत मिलेगा।
  • अगर आंखों में थकान या जलन हो रही हो, तो रुई को ठंडे पानी में भिगोकर आंखों पर कुछ मिनट के लिए रखें। इससे सूजन और जलन में आराम मिलेगा और आपकी आँखों से थकान भी कम हो जाएगी।
  • गर्मियों में शरीर में पानी की कमी आंखों को भी प्रभावित कर सकती है। इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना न भूलें, ताकि आंखों की नमी बनी रहे।

Also Read: Clean और Clear Skin के लिए घर पर तैयार करें ये Face Pack, गर्मियों में भी बनी रहेगी Face की ताजगी और ठंडक

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।