Clean और Clear Skin के लिए घर पर तैयार करें ये Face Pack, गर्मियों में भी बनी रहेगी Face की ताजगी और ठंडक

Summary :

Multani Mitti Face Pack: गर्मी के मौसम में अगर आप भी खूबसूरत और ग्लोइंग दिखना चाहती हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलु फेस पैक बताएंगे, जिसके इस्तेमाल से आप अपने त्वचा की रंगत को बढ़ा सकते हैं। साफ और ग्लोइंग स्किन न सिर्फ आपकी खूबसूरती निखारती है, बल्कि आपके आत्मविश्वास को भी बढ़ाने में भी मदद करती है। यही वजह है कि लोग अपनी त्वचा की देखभाल के लिए नए-नए तरीके और असरदार उपाय खोजते रहते हैं। स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी से बने फेस पैक का यूज कर सकते हैं। मुल्तानी मिट्टी…

Multani Mitti Face Pack: गर्मी के मौसम में अगर आप भी खूबसूरत और ग्लोइंग दिखना चाहती हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलु फेस पैक बताएंगे, जिसके इस्तेमाल से आप अपने त्वचा की रंगत को बढ़ा सकते हैं। साफ और ग्लोइंग स्किन न सिर्फ आपकी खूबसूरती निखारती है, बल्कि आपके आत्मविश्वास को भी बढ़ाने में भी मदद करती है। यही वजह है कि लोग अपनी त्वचा की देखभाल के लिए नए-नए तरीके और असरदार उपाय खोजते रहते हैं। स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी से बने फेस पैक का यूज कर सकते हैं।

मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल आप क्लेंजर और टोनर के तौर पर कर सकते हैं। ये चेहरे से एक्स्ट्रा तेल और गंदगी को हटाने में मदद करता है। ये स्किन से तेल को अब्सॉर्ब कर लेता है और पिंपल, ब्लैकहेड्स और व्हाइट हेड्स की प्रॉब्लम को दूर करता है। मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल आपके स्किन को टाइट करता है और चमकदार बनाता है।

Multani Mitti Face Pack: चेहरे की चमक बढ़ाएंगे ये फेस पैक

Multani Mitti Face Pack
Multani Mitti Face Pack (Social Media)

फेस पैक स्किन ग्लो के लिए

  • अगर आप अपने फेस पर ग्लो पाना चाहती हैं, तो आप एक कटोरी में एक टेबलस्पून मुल्तानी मिट्टी को लें।
  • इसमें आप 2 टीस्पून चंदन का पाउडर डाल दें। आधा टेबलस्पून पानी को डाल दें।
  • इसमें आप एक चौथाई टेबलस्पून गुलाब जल को मिला दें।
  • इसके बाद आप एक चौथाई टेबलस्पून दूध को डाल दें। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके स्मूथ पेस्ट बना लें।
  • इसे अपने चेहरे और गले पर 15 से 20 मिनट तक रखें। इसके बाद आप इसे साफ पानी से धो लें।
  • इसके बाद नारियल के तेल से मॉइश्चराइज कर लें। इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में 1 से 2 बार ही करें।

ऑयली स्किन के लिए फेस पैक

  • इस फेस पैक को बनाने के लिए 1 टेबलस्पून मुल्तानी मिट्टी को लें।
  • इसमें आप 1 टेबलस्पून चम्मच दही को डाल दें।
  • एक टीस्पून हल्दी और 1 टेबलस्पून हनी को डाल दें। इसमें आप थोड़ा पानी डालकर पेस्ट बना लें।
  • इसे आप चेहरे और गले पर लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • इसे आप गुनगुने पानी से धो लें। इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में दो बार कर सकते हैं।

Disclaimer. इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Also Read: गर्मी में बह जाता है आपका भी Makeup? इन 5 तरीकों से चेहरा दिखेगा Beautiful और Fresh

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।