Summer Office Wear Saree: ऑफिस में पहनने के लिए बेस्ट हैं ये लाइटवेट साड़ियां, देखें एक से बढ़कर एक डिज़ाइन

Summary :

Summer Office Wear Saree: गर्मियों में सही फैब्रिक का चुनाव करना थोड़ा मुश्किल होता है। खासतौर पर साड़ियों के लिए. इस मौसम में ऐसे कपड़े पहनने चाहिए जो हवा पास करें और पसीने को भी सोख सकें। चलिए आपको बताते हैं 5 ऐसे ही समर फ्रेंडली फैब्रिक की साड़ियों के बारे में। Summer Office Wear Saree: ऑफिस में पहनने के लिए बेस्ट हैं ये लाइटवेट साड़ियां 1. Floral Saree अगर आप अपने लुक को क्लासी रखना चाहती हैं, तो इस तरह की क्लासिक रेड प्रिंटेड साड़ी को आप पहन सकती है। स्टाइलिश लुक पाने के लिए ये साड़ी एकदम बेस्ट…

Summer Office Wear Saree: गर्मियों में सही फैब्रिक का चुनाव करना थोड़ा मुश्किल होता है। खासतौर पर साड़ियों के लिए. इस मौसम में ऐसे कपड़े पहनने चाहिए जो हवा पास करें और पसीने को भी सोख सकें। चलिए आपको बताते हैं 5 ऐसे ही समर फ्रेंडली फैब्रिक की साड़ियों के बारे में।

Summer Office Wear Saree: ऑफिस में पहनने के लिए बेस्ट हैं ये लाइटवेट साड़ियां

1. Floral Saree

Summer Office Wear Saree
Summer Office Wear Saree( Source: Social Media)

अगर आप अपने लुक को क्लासी रखना चाहती हैं, तो इस तरह की क्लासिक रेड प्रिंटेड साड़ी को आप पहन सकती है। स्टाइलिश लुक पाने के लिए ये साड़ी एकदम बेस्ट रहेगी।

2. Printed Organza Saree

Summer Office Wear Saree( Source: Social Media)
Summer Office Wear Saree( Source: Social Media)

प्रिंटेड ऑर्गेंजा साड़ियां हर मौके के लिए परफेक्ट होती हैं। इन साड़ियों पर फ्लोरल, ज्योमेट्रिक या एथनिक प्रिंट्स बेहद खूबसूरत लगते हैं। आप इन्हें ऑफिस, किटी पार्टी या किसी हल्के फंक्शन में पहन सकती हैं। प्रिंटेड साड़ी को स्लीवलेस ब्लाउज और मिनिमल ज्वेलरी के साथ पहनें, जो आपको मॉडर्न और एलिगेंट लुक देगा।

3. Multicolor Rajasthani Bandhej Saree

Summer Office Wear Saree( Source: Social Media)
Summer Office Wear Saree( Source: Social Media)

लड़कियां अगर कहीं खास जगह पर जाने के लिए पहनने के लिए कुछ खोज रही हैं और अपने लुक को काफी ज्यादा हटके दिखाना चाहती हैं, तो आपके लिए इस तरह की बांधनी प्रिंट साड़ी एकदम बेस्ट रहेगी।

4. Georgette Saree

Summer Office Wear Saree( Source: Social Media)
Summer Office Wear Saree( Source: Social Media)

जॉर्जेट साड़ी बेहद हल्की और फ्लोई फैब्रिक से बनी होती है, जो गर्मियों में पहनने के लिए काफी कंफर्टेबल मानी जाती है। यह त्वचा से चिपकती नहीं है और हवा को पास होने देती है, जिससे गर्मी कम लगती है. इसकी खासियत है इसका सॉफ्ट और ट्रांसपेरेंट लुक, जो पहनने पर बहुत ही ग्रेसफुल और फेमिनिन अपील देता है। पार्टी, डे-आउट या किसी खास मौके पर जॉर्जेट साड़ी आपको स्टाइलिश और एलिगेंट लुक देने में मदद करती है।

5. Cotton Saree

Summer Office Wear Saree( Source: Social Media)
Summer Office Wear Saree( Source: Social Media)

कॉटन साड़ियां गर्मियों के लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन मानी जाती हैं। ये फैब्रिक बेहद हल्का, सॉफ्ट और ब्रीदेबल होता है, जिससे त्वचा को हवा मिलती रहती है और पसीना जल्दी सूख जाता है। कॉटन साड़ी पहनने से स्किन पर रैशेज या जलन की समस्या भी नहीं होती है। सबसे खास बात इसे आप ऑफिस, कैजुअल आउटिंग में भी आराम से कैरी कर सकती हैं। इससे पहनने पर सिंपल और एलिगेंट लुक मिलता है।

Also Read: Saree Designs For Akshay Tritiya: अक्षय तृतीया पर दिखना है सबसे खास? एकदम बेस्ट हैं ये 4 तरह की सिंपल साड़ी

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।