Tomato Rice Recipe: डिनर के लिए ट्राई करें टेस्टी टोमैटो राइस, नोट कर लें रेसिपी

Summary :

डिनर में बनाएं टेस्टी टोमैटो राइस, जानें आसान रेसिपी

रोज-रोज के सादे चावलों से बोर हो चुके हैं तो आप भी यह शानदार टोमैटो राइस रेसिपी ट्राई कर सकते हैं

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए- 2 प्याज, 2 कप टमाटर, ½ बड़ा चम्मच जीरा, 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, ½ चम्मच हल्दी पाउडर, 1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 बड़ा चम्मच काली मिर्च, 2 लौंग, 1 तेज पत्ता

सबसे पहले एक पैन में तेल गरम करें, उसमें मसाले डालें और कटे हुए प्याज डालें

जब प्याज़ नरम हो जाए तो इसमें कटे हुए टमाटर, अदरक-लहसुन का पेस्ट, नमक, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालें

मिश्रण नरम हो जाए तो उसमें पानी डालें

धुले हुए चावल डालें और पकाएं। बनने के बाद इसे चटनी और रायता के साथ गरमागरम परोसें

एसिडिटी से तुरंत राहत दिलाएंगी ये 6 ड्रिंक्स

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।