Tricolor Nail Art Designs: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर करवाएं ये तिरंगा नेल आर्ट, नाखुनों को दें देशभक्ति वाला टच

Summary :

आइए जानते हैं स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर ट्राई करने के लिए कुछ बेहद आकर्षक और आसान नेल आर्ट डिज़ाइन्स।

15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां देशभर में ज़ोरों पर हैं। इस दिन हर कोई देशप्रेम के रंग में रंगा नज़र आता है। कपड़ों से लेकर ऐक्सेसरीज तक, तिरंगे के तीन रंग—केसरिया, सफेद और हरा, हर तरफ छा जाते हैं। लेकिन अगर आप इस बार अपने लुक को थोड़ा हटकर और ज़्यादा स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो ‘तिरंगा नेल आर्ट’ आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है!

आपके खूबसूरत हाथ और सजे हुए नाखून आपके ओवरऑल लुक में चार चांद लगा देंगे। आइए जानते हैं स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर ट्राई करने के लिए कुछ बेहद आकर्षक और आसान नेल आर्ट डिज़ाइन्स।

Tricolor Ombre

Independence Day nail art
Independence Day nail art(Source: Social Media)

अगर आपको सिंपल और एलिगेंट लुक पसंद है, तो ओम्ब्रे या ग्रेडिएंट स्टाइल आपके लिए बेस्ट है। इसमें स्पंज की मदद से तीनों रंगों—ऑरेंज, सफेद और हरे को एक-दूसरे में इस तरह मिलाया जाता है कि एक खूबसूरत शेडिंग इफ़ेक्ट आता है। सफेद रंग वाले हिस्से पर आप नीले रंग की बारीक डॉट से अशोक चक्र जैसा लुक दे सकती हैं।

Tricolor French Tips

15 August nail art
15 August nail art( Source: Social Media)

अगर आप रोज़ाना ऑफिस या कॉलेज जाती हैं और बहुत लाउड नेल आर्ट नहीं चाहतीं, तो ट्राइकलर फ्रेंच टिप डिज़ाइन चुनें। अपने नाखूनों पर ट्रांसपेरेंट या न्यूड बेस कोट लगाएं। इसके बाद नाखूनों के ऊपरी किनारों पर तिरंगे के तीनों रंगों की पतली-पतली स्ट्राइप्स बनाएं। यह देखने में बेहद सोबर और क्लासी लगता है।

Ashoka Chakra Accent Nail

15 August nail art( Source: Social Media)
15 August nail art( Source: Social Media)

इस डिज़ाइन में हाथ की चार उंगलियों के नाखूनों को तिरंगे के शेड्स से पेंट किया जाता है। वहीं, रिंग फिंगर के नाखून को बिल्कुल खास रखा जाता है। रिंग फिंगर पर सफेद बेस लगाकर उस पर नीले रंग से बारीक अशोक चक्र या ’24 तीलियां’ बनाई जाती हैं। यह डिज़ाइन सबका ध्यान आपकी ओर खींचेगा!

Glitter & Sparkle Touch

15 August nail art( Source: Social Media)
15 August nail art( Source: Social Media)

स्वतंत्रता दिवस के इस जश्न में थोड़ा सा ग्लैमर जोड़ने के लिए आप ग्लिटर नेल पॉलिश का इस्तेमाल कर सकती हैं। तिरंगे के रंगों में ग्लिटर वाली नेल पॉलिश लगाएं या फिर प्लेन तिरंगा नेल आर्ट के ऊपर सिल्वर ग्लिटर का टॉप कोट लगाएं। यह धूप या लाइट में बहुत सुंदर चमकता है।

Trendy Matt Tricolor

15 August nail art( Source: Social Media)
15 August nail art( Source: Social Media)

आजकल ग्लॉसी से ज़्यादा मैट फिनिश ट्रेंड में है। अपने तिरंगा नेल आर्ट के ऊपर एक ‘मैट टॉप कोट’ लगाएं। इससे रंगों की चमक थोड़ी दब जाती है और नाखूनों को एक बहुत ही रॉयल व मॉडर्न लुक मिलता है।

Also Read: Independence Day Outfits Ideas: 15 अगस्त पर ऑफिस में दिखना है यूनिक और स्टाइलिश, ट्राई करे ये 4 ऑउटफिट

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।