Vitamin D Deficiency Symptoms: शरीर में Vitamin D की कमी होने पर दिखते हैं ये गंभीर Symptoms, भूलकर भी न करें हड्डियों के दर्द को नजरअंदाज

Summary :

Vitamin D Deficiency Symptoms: विटामिन डी हमारे शरीर के लिए एक बेहद जरूरी पोषक तत्व होता है, अगर ये विटामिन हमारे शरीर में होता है, तो हमारी बॉडी के साथ-साथ स्किन भी हेल्दी रहती है। इसे ‘सनशाइन विटामिन’ भी कहा जाता है। अगर आपके शरीर में इस विटामिन की कमी है, तो आपका शरीर कई अलग-अलग तरह के संकेत देता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे, कि विटामिन डी की कमी होने पर क्या-क्या लक्षण दिखाई देते हैं। ये हमारी बॉडी के लिए बेहद जरूरी है। विटामिन डी हड्डियों की मजबूती और इम्यूनिटी, मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी…

Vitamin D Deficiency Symptoms: विटामिन डी हमारे शरीर के लिए एक बेहद जरूरी पोषक तत्व होता है, अगर ये विटामिन हमारे शरीर में होता है, तो हमारी बॉडी के साथ-साथ स्किन भी हेल्दी रहती है। इसे ‘सनशाइन विटामिन’ भी कहा जाता है। अगर आपके शरीर में इस विटामिन की कमी है, तो आपका शरीर कई अलग-अलग तरह के संकेत देता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे, कि विटामिन डी की कमी होने पर क्या-क्या लक्षण दिखाई देते हैं। ये हमारी बॉडी के लिए बेहद जरूरी है।

विटामिन डी हड्डियों की मजबूती और इम्यूनिटी, मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी होता है। आजकल बहुत से लोग ऐसे हैं जो विटामिन डी की कमी से जूझ रहे हैं। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं Severe Vitamin D Deficiency Symptoms के बारे में।

Vitamin D Deficiency Symptoms: विटामिन डी की कमी होने पर दिखने वाले लक्षण

Vitamin D 12 ng/ml
Vitamin D 12 ng/ml (Source: Social Media)

1. थकान और कमजोरी

अगर आप सही तरह से नींद नहीं लेते हैं, तो इससे आपको पूरे दिन थकान और सुस्ती महसूस होती है, ये विटामिन डी की कमी का एक बड़ा संकेत हो सकता है। यह शरीर के एनर्जी लेवल को काफी ज्यादा प्रभावित करता है। इसलिए रोजाना समय पर सोना और उठना बेहद जरूरी है।

2. हड्डियों और पीठ में दर्द

हड्डियों की मजबूती के लिए विटामिन डी बेहद ज़रूरी होता है। इसमें कैल्शियम को बढ़ाने की क्षमता होती है। इसकी कमी होने पर हड्डियों में दर्द महसूस होना। पीठ के निचले हिस्से में लगातार दर्द रहना। हड्डियों का कमजोर होना जैसी समस्याएं हो सकती है।

3. घाव भरने में देरी

अगर आपके शरीर पर कहीं चोट लग गई है और उस घाव को भरने में बहुत ज्यादा समय लग रहा है, तो इसका मतलब आपके शरीर में भी विटामिन डी की कमी है विटामिन डी की कमी होने पर हमारा शरीर नए मांस का निर्माण नहीं करता है, जिसकी कमी से घाव भरने की गति धीमी हो जाती है।

Low Vitamin D signs
Low Vitamin D signs (Source: Social Media)

4. मानसिक स्वास्थ्य

एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर आपके शरीर में भी विटामिन डी की कमी है, तो इससे डिप्रेशन और मूड खराब भी होता है। खास तौर पर सर्दियों में धूप न मिलने पर लोग ज्यादा उदास महसूस करते हैं।

5. कमजोर इम्यूनिटी

विटामिन डी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में काफी मदद करता है। ये शरीर को इन्फेक्शन पैदा करने वाले बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने के लिए तैयार करता है। अगर आप भी बार-बार सर्दी, जुकाम या फ्लू के शिकार हो रहे हैं, तो इसका साफ़ मतलब है कि आपके शरीर में विटामिन डी की कमी है।

6. बालों का झड़ना

शरीर में विटामिन डी की भारी कमी होने पर हेयर फॉल काफी ज्यादा बढ़ जाता है। ज्यादातर महिलाओं में बालों का तेजी से गिरना या एलोपेसिया जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। अगर बालों के महंगे ट्रीटमेंट काम नहीं कर रहे, तो एक बार विटामिन डी जरूर चेक कराएं।

Vitamin D healthy range chart
Vitamin D healthy range chart (Source: Social Media)

7. मसूड़ों से खून आना

दांतों की मजबूती के लिए भी विटामिन डी बेहद जरूरी होता है। इसकी कमी से मसूड़ों में सूजन और खून आने की समस्या हो सकती है। दांतों में झनझनाहट बार-बार होने वाली कैविटी भी शरीर में विटामिन डी की कमी की ओर इशारा करती है।

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।