Nainital में 100 फिट गहरी खाई में गिरी कार, Lucknow के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; गर्मी छुट्टी में गए थे घूमने

Summary :

Nainital Car Accident: गुरुवार दोपहर उत्तराखंड के नैनीताल में अफरा-तफरी मच गई। लखनऊ का एक पूरा परिवार बच्चों की गर्मियों की छुट्टियों के दौरान घूमने के लिए नैनीताल गया था, जहां वे सभी एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. भवाली-सेनिटोरियम मोटर मार्ग पर करीब 2 बजे एक कार अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी. Bhowali Bypass car crash: कैसे हुई ये घटना? (Five dead Nainital) बता दें कि दुर्घटना इतनी भयानक थी कि घटनास्थल पर तुरंत ही अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत राहत-बचाव के…

Nainital Car Accident: गुरुवार दोपहर उत्तराखंड के नैनीताल में अफरा-तफरी मच गई। लखनऊ का एक पूरा परिवार बच्चों की गर्मियों की छुट्टियों के दौरान घूमने के लिए नैनीताल गया था, जहां वे सभी एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. भवाली-सेनिटोरियम मोटर मार्ग पर करीब 2 बजे एक कार अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी.

Bhowali Bypass car crash: कैसे हुई ये घटना? (Five dead Nainital)

Nainital Car Accident (CREDIT-SM)

बता दें कि दुर्घटना इतनी भयानक थी कि घटनास्थल पर तुरंत ही अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत राहत-बचाव के लिए घटनास्थल पहुंच गए. हादसे में कार सवार 5 लोगों की जान चली गई. मृतकों में 2 पुरुष, 2 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल हैं. गाड़ी का नंबर UP 32 QU 1874 है. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस और बचाव दलों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किए गए, जो घटनास्थल पर पहुंच गए थे। वाहन खाई में इतनी गहराई तक जा गिरा था कि उसे बाहर निकालना बेहद मुश्किल साबित हुआ। अन्तः राहत दलों ने जोखिम उठाकर सभी शवों को बाहर निकाला।

Lucknow driver killed: लखनऊ का रहने वाला था परिवार

Nainital Car Accident (CREDIT-SM)

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नैनीताल सड़क हादसे में जान गंवाने वालों में एक ही परिवार के भूपेंद्र सिंह चुफाल (48), उनकी पत्नी सीमा कैड़ा चुफाल (45), बेटा वासु चुफाल (19) और बेटी रवी चुफाल (12) शामिल हैं. परिवार नैनीताल में था, जब सफ़र के दौरान उनकी महिंद्रा कार अचानक बेकाबू हो गई और लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। यह परिवार मूल रूप से ऊधम सिंह नगर के खटीमा का रहने वाला था और लंबे समय से लखनऊ के कृष्णानगर स्थित JB Castle Apartments में रह रहा था।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।