Vitamin K Rich Foods: हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए कई सारे पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इसलिए अगर हम अपनी डाइट में सही चीज़ों को शामिल नहीं करते हैं, तो हमें कई गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है। विटामिन, मिनरल, प्रोटीन और फाइबर जैसी चीज़ें हमारे शरीर के लिए जरूरी होती हैं। हमारे शरीर का सभी अंग तभी सही से काम करता है, जब हम विटामिन और प्रोटीन से भरी चीज़ों का सेवन करते हैं। इनमें से सबसे जरूरी विटामिन विटामिन K होता है। आइए जानते हैं, इसकी कमी होने पर किन चीज़ों का सेवन करना चाहिए।
Vitamin K Rich Foods: विटामिन K के लिए खाएं ये फूड्स

1. हरी सब्जियां
विटामिन K के लिए आप हरी सब्जियां खा सकते हैं, इसमें विटामिन की भरपूर मात्रा होती हैं। केल, ब्रोकली, कोलार्ड ग्रीन्स, पालक में विटामिन K के पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें फाइबर, प्रोटीन, आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, सेलेनियम और मैग्नीशियम भी होता है। जिससे हड्डियों को बेहतर बनाने से लेकर मांसपेशियों को बेहतर बनाता है।
2. कीवी
कीवी एक ऐसा फल है जिसमें भरपूर मात्रा में विटामिन K पाया जाता है। इसमें बहुत सारे ज़रूरी पोषक तत्व भी होते हैं, जो पाचन सही रखने और वजन कंट्रोल करने में मदद करते हैं। कीवी में पाया जाने वाला विटामिन K शरीर में आसानी से अवशोषित हो जाता है। इसमें मेटाबॉलिज्म को तेज करने की शक्ति होती है। यह तंत्रिका तंत्र को भी हेल्दी बनाए रखता है, जिससे हमारी स्किन को कई फायदे मिलते हैं।
3. ड्राई फ्रूट्स
काजू में विटामिन K भरपूर मात्रा में पाया जाता है। कहा जाता है कि इसमें कई विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं और ये दिल की स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। काजू मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स से भी भरपूर होते हैं, जो ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को इंप्रूव करने में मदद करता हैं। जिससे शरीर में सूजन नहीं होती हैं।
Also Read: Hair Fall से हैं परेशान? जानें बालों को धोने का सही Step-by-Step तरीका और पाएं Shiny Hair


Download Android App
Download iOS App




