Hair Wash Tips at Home: मौसम बदलते ही हमारी स्किन के साथ-साथ बालों को भी कई समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। इस मौसम में अगर आप बालों की सही तरह से देखभाल नहीं करते हैं, तो बालों से जुड़ी दिक्कतें होने लगती हैं। अपने बालों को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए लोग अच्छे से अच्छे तेल का इस्तेमाल करते हैं। सीरम, बेस्ट शैम्पू से लेकर मास्क वगैरह का इस्तेमाल करते हैं।
लेकिन छोटी सी गलती ही हेयर प्रॉब्लम्स की वजह बन सकती है। अगर आप सही तरह से बाल नहीं धोते हैं, तो कुछ दिन में गंजे होने की नौबत आ जाती है। ऐसे में आप ऐसी गलती ना करें और यहां जानें किस तरह बालों को सही तरह सो धोना चाहिए।
Hair Wash Tips at Home: बालों को धोने का सही तरीका क्या है

1. बाल धोने से पहले तेल लगाएं
बाल धोने से पहले सिर पर अगर तेल लगा लिया जाए तो इससे स्कैल्प को मॉइस्चर मिलता है और रूखापन दूर हो जाता है। अगर आप इस तरह के टिप्स को फॉलो करके बाल धोते हैं, तो इससे बाल रूखेपन से बचता है और टूटता भी नहीं है।
2. धोने से पहले बाल सुलझाएं
जब भी आप बाल धोते हैं, तो इससे पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद ज़रूरी होता है। अक्सर लड़कियां बालों को बिना सुलझाए धोने लगती हैं। इससे बाल और ज्यादा उलझने लगते हैं और जब उनमें उंगलियां फंसाकर शैंपू लगाया जाता है, तो बाल टूटने लगते हैं।
3. सही तरह लगाएं शैंपू
अगर बालों पर हिसाब से शैंपू ना लगाया जाए, तो इससे बालों पर बहुत ज्यादा असर पड़ता है। बहुत कम शैंपू लगाने पर बाल ठीक तरह से साफ़ नहीं होते हैं, वहीं अगर आप ज्यादा शैंपू लगाते हैं, तो बालों का नेचुरल ऑयल निकल जाता है। इसीलिए बहुत ही कम शैंपू का इस्तेमाल करके बालों को धोना चाहिए।
Also Read: बीमारियों से रहना है दूर तो आज से ही अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, तेजी से बढ़ेगी आपकी इम्यूनिटी
4. स्कैल्प रगड़ने से बचें
अगर आप भी अपने बालों पर शैंपू लगाकर स्कैल्प को बहुत तेजी से रगड़ते पर बाल टूटने लगता हैं। बालों में आप एक बार के बजाय 2 बार शैंपू लगा सकते हैं। लेकिन बालों को बहुत ज्यादा घिस कर नहीं धोना चाहिए। इससे हेयर फॉल बहुत ज्यादा होता है।
5. कंडीशनर लगाने का तरीका
अगर आप भी बालों की जड़ों में ज्यादा कंडीशनर लगाते हैं, तो इससे हेयर फॉल होने लगता है। बालों में कंडीशनर लगाने के बाद 4 से 5 मिनट रखने के बाद धो लेना चाहिए। इससे बाल मुलायम हो जाते हैं और टूटते भी नहीं है।
6. गर्म पानी के नुकसान
अगर आप भी बहुत ज्यादा गर्म पानी से बाल धोते हैं, तो बाल बहुत ज्यादा टूटने लगते हैं। ऐसा करने से बालों की ड्राइनेस बढ़ने लगती है और बाल ड्राई होकर टूटने लगते हैं। बहुत ज्यादा गर्म पानी बालों के मॉइस्चर को सुखा देता है और इससे हेयर क्यूटिकल्स भी डैमेज होने लगते हैं। ऐसे में बालों को गुनगुने या हल्के ठंडे पानी से ही धोना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App




