Ramayana Ranbir Kapoor Missing: हनुमान जयंती के मौके पर डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ का शानदार टीजर लॉन्च किया गया, लेकिन इस ग्रैंड इवेंट से रणबीर कपूर का गायब रहना चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर इससे पहले लॉस एंजेलिस में हुए स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुए थे, लेकिन मुंबई में हुए ऑफिशियल लॉन्च से उन्होंने दूरी बना ली।
Ramayana Ranbir Kapoor Missing: LA में दिखे रणबीर, मुंबई में क्यों रहे मिसिंग? फैंस के मन में उठे बड़े सवाल

इसी वजह से सोशल मीडिया पर फैंस ने सवाल उठाने शुरू कर दिए- आखिर ऐसा क्या हुआ कि फिल्म के लीड एक्टर ही अपने सबसे बड़े इवेंट से गायब रहे? कुछ लोग इसे प्रमोशन स्ट्रेटेजी बता रहे हैं तो कुछ इसे ‘अनएक्सपेक्टेड मूव’ मान रहे हैं।
Sunny Deol Missing in Ramayana Teaser: हनुमान जयंती पर ‘हनुमान’ ही गायब! Sunny Deol की एंट्री पर सस्पेंस

जहां टीजर में भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर की झलक दिखाई गई, वहीं सनी देओल का किरदार हनुमान पूरी तरह गायब रहा। इस बात ने फैंस को और ज्यादा हैरान कर दिया, क्योंकि टीजर हनुमान जयंती पर रिलीज हुआ था।
रिपोर्ट्स के अनुसार, सनी देओल का रोल फिल्म के पहले पार्ट में छोटा (करीब 15 मिनट का कैमियो) होगा और उनका असली दमदार रोल दूसरे पार्ट में देखने को मिलेगा। इसके अलावा, यह भी बताया जा रहा है कि उन्होंने अभी पूरी शूटिंग खत्म नहीं की है और अप्रैल से पार्ट 2 की शूटिंग शुरू करेंगे। ऐसे में टीजर से उनका गायब रहना एक प्लान्ड डिसीजन भी हो सकता है।
Ramayana Teaser Buzz: भव्य स्केल, ग्लोबल लॉन्च… फिर भी क्यों बंटा टीजर पर रिएक्शन?

‘रामायण’ का टीजर ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किया गया और इसे लॉस एंजेलिस व न्यूयॉर्क में भी दिखाया गया, जिससे फिल्म को इंटरनेशनल बज मिला। फिल्म में यश रावण के रोल में नजर आएंगे, जबकि साई पल्लवी सीता का किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी, जिसमें पहला भाग दिवाली 2026 में आएगा। हालांकि, टीजर को लेकर रिएक्शन मिले-जुले रहे- कुछ लोगों ने इसकी भव्यता और विजुअल्स की तारीफ की, तो कुछ ने इसे एवरेज बताया। ऐसे में फिल्म रिलीज से पहले ही चर्चा और विवाद दोनों का हिस्सा बन चुकी है।
Read More: Parineeti Chopra ने पति के लिए लिया स्टैंड, Raghav Chadha की कुर्सी जाते ही दिया 1 बड़ा सपोर्ट…


Download Android App
Download iOS App




