Petrol Price Pakistan 458 PKR: मिडिल ईस्ट जंग अब दुनियाभर में तबाही मचा रखा है। इस युद्ध से कई देशों की आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही है। तेल से लेकर आटा तक महंगे हो गए हैं। इसी बीच भारत का पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान, जहां एक तरफ़ खुद को अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रोकने वाला मध्यस्थ बता रहा है, वहीं दूसरी ओर खुद के देश में ही ईंधन की भारी कमी हो गई है।
ईंधन कमी के कारण पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें आसमान छू रही हैं। बीती रात यानी गुरुवार देर रात पाकिस्तानी सरकार ने पेट्रोल की कीमतें 137 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल की कीमतें 184 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी है। अब पाकिस्तान में डीज़ल की कीमत 520 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमत 458 रुपये प्रति लीटर पहुंच चुकी है।
Pakistan Inflation Hike: पाक में आटा से लेकर सब्जी के बढ़े दाम
बता दें कि पेट्रोल और डीज़ल की बढ़ी हुई कीमतें गुरुवार आधी रात से लागू हो गईं, जिससे वहां की आवाम में घबराहट फैल गई। उन्हें इस बात का भी डर सता रहा है कि भविष्य में कीमतें और भी बढ़ सकती हैं। नतीजतन, आधी रात से ही लोग पेट्रोल पंपों पर ईंधन भरवाने के लिए लंबी कतारें लगाने लगे। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मिडिल ईस्ट संकट के कारण यह स्थिति बनती हुई दिख रही है।
Petrol Price Pakistan 458 PKR: पाक सरकार ने बताया देश में तेल की किल्लत

वहीं पाकिस्तान की शहबाज सरकार के पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाने की घोषणा की। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने के बाद देश में महंगाई बढ़ने की पूरी संभावना है। रोजमर्रा की चीज़ें जैसे फल, सब्ज़ी, आटा, दूध और चावल महंगे हो सकते हैं, और कुछ उद्योग भी बंद के कगार पर पहुंच सकते हैं। पाक सरकार का कहना है कि तेल की कीमतें इसलिए बढ़ाई जा रही हैं क्योंकि देश में स्टॉक की काफी कमी है।
Pakistan News Today: भारत से तुलना कर पाक सरकार पर बोला हमला
इस मामले में पाकिस्तान की विपक्षी पार्टी की एंट्री हुई है। पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ़ (PTI) के सांसद मौलाना नसीम शाह ने इस मामले में पाक सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने X पर जनवरी से लेकर अप्रैल तक भारत और पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमतों को तुलना करके दिखाया कि कैसे भारत में जनवरी से लेकर अब तक पेट्रोल 95 रुपये प्रति लीटर की दर पर बना हुआ है तो पाकिस्तान में जहां जनवरी में पेट्रोल 253 रुपए प्रति लीटर था तो आज 459 प्रति लीटर हो गया है.
Also Read: ‘लोग मुझे राजा मानते हैं’, Iran जंग के बीच Trump का विवादित बयान; NATO पर हुए आग-बबूला


Download Android App
Download iOS App




