Trump NATO criticism amid Iran war: मिडिल ईस्ट जंग के बीच व्हाइट हाउस में ईस्टर लंच रखा गया। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसा भाषण दिया, जिसने अमेरिका ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया। यह कार्यक्रम जब शुरू हुआ तो इसे “क्लोज्ड प्रेस” रखा गया था, यानी मीडिया को अंदर आने की इजाजत नहीं थी, लेकिन कुछ देर के बाद इसे लाइवस्ट्रीम किया गया, जिसे बाद में बंद भी कर दिया गया। करीब 40 मिनट तक चले ट्रंप के इस भाषण में राष्ट्रपति ने पुराने बेबाक अंदाज में दिखाई दिए, कई बार मजाकिया और विवादित टिप्पणियां करते भी नजर आए।
Trump NATO Criticism Amid Iran War: ट्रंप का समर्थकों के प्रति भावनाएं
व्हाइट हाउस में चल रहे भाषण में ट्रंप ने अपने भाषण की शुरुआत धार्मिक लहजे से की। इस दौरान उन्होंने कहा, “पाम संडे पर जीसस यरुशलम में राजा के रूप में आए थे… लोग मुझे भी राजा कहते हैं, क्या आप मानते हैं?” इस बयान से उन्होंने विपक्षी दलों के “नो किंग्स” विरोध प्रदर्शन पर जोरदार हमला बोला। वहीं, मजाकिया अंदाज में उन्होंने आगे कहा, “मैं इतना भी राजा नहीं हूं, मुझे एक बॉलरूम तक बनाने की मंजूरी नहीं मिलती,” जिस पर व्हाइट हाउस में मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे। उन्होंने आगे कहा, “जो मेरे साथ अच्छा होता है, मैं उसके लिए अंत तक लड़ता हूं।”
Trump Statement on Iran: ईरान जंग पर क्या बोले ट्रंप?

ट्रंप ने अपने भाषण में धर्म और राष्ट्रवाद को जोड़ते हुए कहा, “एक महान देश बनने के लिए धर्म जरूरी है… आपको भगवान की जरूरत होती है।” हालांकि ट्रंप खुद अधिक धार्मिक नहीं माने जाते, लेकिन ईसाई समुदाय और इवेंजेलिकल ग्रुप उनके बड़े समर्थक हैं। इस अवसर पर उनके सलाहकार पाउला व्हाइट ने उन्हें जीसस से जोड़कर पेश किया, जबकि प्रचारक फ्रैंकलिन ग्राहम ने ईरान को लेकर कड़ा बयान दिया और ट्रंप की जीत के लिए प्रार्थना की। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर बड़ी जीत हासिल की है, लेकिन समाचारों के अनुसार ईरान अभी भी जवाबी हमले कर रहा है।
Trump Warning to NATO: नाटो पर नाराजगी और बड़े युद्ध की चेतावनी
अपने भाषण के दौरान ट्रंप ने NATO देशों पर भी गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, “NATO ने हमारे साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया… अगर बड़ा युद्ध हुआ तो वे हमारे साथ नहीं होंगे।” उन्होंने ब्रिटेन और फ्रांस जैसे देशों का उदाहरण दिया और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर तंज कसा, जिसे बाद में मैक्रों ने खारिज कर दिया। ट्रंप ने कहा कि कई देश अभी मदद नहीं कर रहे हैं और सिर्फ युद्ध खत्म होने के बाद साथ देने की बात कर रहे हैं। उन्होंने “बिग वन” यानी बड़े युद्ध का जिक्र किया, जिससे उनके बयान पर वैश्विक चिंता भी बढ़ गई।
Also Read: पिछले 12 महीनों में भारत-अमेरिका व्यापार घाटा, क्या हैं इसके पीछे की असली वजह?


Download Android App
Download iOS App




