PM Modi का पसंदीदा Superfood ‘Sea ​​Buckthorn’ सेहत और स्किन के लिए रामबाण, Multivitamin की गोलियां भूल जाएंगे!

Summary :

Benefits of Sea Buckthorn: अगर आपको भी सुबह-सुबह थकान महसूस होती है और आप बार- बार बीमार पड़ जाते हैं, तो आपको अपनी बॉडी को अंदर से रीसेट करने की बहुत जरूरत है। इसलिए आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बताएंगे, जिसका जिक्र हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी किया था। उन्होंने बताया था कि इसका सेवन करने से इंसान के चेहरे पर जल्दी बुढ़ापा नहीं दिखता है और आपके चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है। यह हिमालय की वादियों से आया एक ऐसा सुपरफूड है, जिसे ‘जादुई बेरी’ भी कहा जाता हैं। यह नेचुरल मल्टीविटामिन…

Benefits of Sea Buckthorn: अगर आपको भी सुबह-सुबह थकान महसूस होती है और आप बार- बार बीमार पड़ जाते हैं, तो आपको अपनी बॉडी को अंदर से रीसेट करने की बहुत जरूरत है। इसलिए आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बताएंगे, जिसका जिक्र हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी किया था। उन्होंने बताया था कि इसका सेवन करने से इंसान के चेहरे पर जल्दी बुढ़ापा नहीं दिखता है और आपके चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है। यह हिमालय की वादियों से आया एक ऐसा सुपरफूड है, जिसे ‘जादुई बेरी’ भी कहा जाता हैं।

यह नेचुरल मल्टीविटामिन की तरह काम करता है। इसकी ड्रिंक इतनी कमाल होती है कि इसे पीने से ही हेल्थ को चमत्कारी फायदे मिलते हैं। अब आपको विटामिन्स, सप्लीमेंट्स और स्किन प्रोडक्ट्स पर हजारों रुपए खर्च करने की जरूरत नहीं है। आइए जानते हैं, सी बकथॉर्न खाने के क्या-क्या फायदे हैं।

Benefits of Sea Buckthorn: सी बकथॉर्न खाने के फायदे

Benefits of Sea Buckthorn
Benefits of Sea Buckthorn (Source: social media)

1. इम्युनिटी होगी मजबूत

सी बकथॉर्न में मौजूद हाई विटामिन C और एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर की इम्यूनिटी को तेजी से बूस्ट करते हैं। जिससे फ्लू,सर्दी-खांसी और वायरल इंफेक्शन से बचा जा सकता है। इसके सेवन से हमारा शरीर कभी बीमार नहीं पड़ता है।

2. चेहरे पर आएगा ग्लो

ये फल स्किन के टिशू को रिपेयर करता है और हमारे शरीर में कोलेजन बनाता है, जिससे स्किन बहुत ज्यादा ग्लो करती है। जिससे चेहरे पर बढ़ती उम्र नजर नहीं आती है। ये स्किन की कई प्रॉब्लम्स को दूर करने में मदद करता है।

Benefits of Sea Buckthorn
Benefits of Sea Buckthorn (Source: social media)

3. बालों को मिलेगी मजबूती

इसको खाने और पीने के कई फायदे तो होते ही हैं, साथ ही इसका ऑयल लगाने से बालों की जड़ों तक न्यूट्रिशन मिलता है, जिससे बाल मजबूत और घने होते हैं। इस तेल को यूज करने से कुछ दिन में हेयरफॉल की समस्या दूर हो जाती है और बालों में शाइनिंग भी आती है।

4. डाइजेशन के लिए बेस्ट

सी बकथॉर्न में बायोएक्टिव कंपाउंड्स होता है, जिससे गट हेल्थ को कई फायदे होते हैं। ये कंपाउंड्स आंतों की सफाई करते हैं और डाइजेशन को सुधारने में मदद करता हैं। इससे एसिडिटी और गैस की दिक्कतें नहीं होती हैं।

Benefits of Sea Buckthorn
Benefits of Sea Buckthorn (Source: social media)

5. हार्ट और लिवर के लिए हेल्दी

इस फल में ओमेगा पाया जाता है, जो फैटी एसिड्स हार्ट की नसों को हेल्दी रखने में मदद करता है। जिससे हमारा लिवर डिटॉक्स होता है। इसके सेवन से बीपी और कोलेस्ट्रॉल को भी बैलेंस करने में मदद मिलती है। जिससे हार्ट और लिवर हेल्दी रहते हैं।

7. वर्कआउट से पहले पिएं

सी बकथॉर्न का जूस प्री-वर्कआउट बूस्टर की तरह काम करता है। यह हमारे शरीर में एनर्जी बढ़ाने का काम करता है और स्टेमिना को सपोर्ट करता है। इससे शरीर एनर्जेटिक बनता है और हमें जल्दी थकान नहीं लगती है।

Also Read: बीमारियों से रहना है दूर तो आज से ही अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, तेजी से बढ़ेगी आपकी इम्यूनिटी

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।