इस हफ्ते OTT पर फटने वाला है कंटेंट बम! ये 7 रिलीज़ मिस की तो पछताओगे

Summary :

OTT Releases April 2026: इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट की बाढ़ आ गई है। 2 अप्रैल से 8 अप्रैल के बीच दर्शकों को एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा और इमोशन का जबरदस्त डोज मिलने वाला है। खास बात ये है कि एक ही दिन यानी 3 अप्रैल को कई बड़ी रिलीज़ एक साथ आ रही हैं। OTT Releases April 2026: अप्रैल को OTT पर बड़ी फिल्मों-सीरीज की लाइन, हर जॉनर का तड़का ‘मामला लीगल है सीजन 2’ भी लोगों को हंसाने के लिए तैयार है, जिसमें कोर्टरूम कॉमेडी का मजेदार तड़का देखने को मिलेगा। वहीं, इंटरनेशनल कंटेंट में ‘Bloodhounds 2’ और…

OTT Releases April 2026: इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट की बाढ़ आ गई है। 2 अप्रैल से 8 अप्रैल के बीच दर्शकों को एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा और इमोशन का जबरदस्त डोज मिलने वाला है। खास बात ये है कि एक ही दिन यानी 3 अप्रैल को कई बड़ी रिलीज़ एक साथ आ रही हैं।

OTT Releases April 2026: अप्रैल को OTT पर बड़ी फिल्मों-सीरीज की लाइन, हर जॉनर का तड़का

OTT Releases April 2026
OTT Releases April 2026 ( Source : Social Media)

‘मामला लीगल है सीजन 2’ भी लोगों को हंसाने के लिए तैयार है, जिसमें कोर्टरूम कॉमेडी का मजेदार तड़का देखने को मिलेगा। वहीं, इंटरनेशनल कंटेंट में ‘Bloodhounds 2’ और ‘High Tides 3’ जैसे शो भी रिलीज हो रहे हैं, जो एक्शन और ड्रामा के शौकीनों के लिए खास हैं।

Sitaare Zameen Par OTT: सितारे जमीन पर’ से ‘वध 2’ तक- इमोशन और थ्रिल का डबल डोज

Sitaare Zameen Par OTT
Sitaare Zameen Par OTT ( Source : Social Media)

इस हफ्ते का सबसे बड़ा अट्रैक्शन आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ है, जो थिएटर में सुपरहिट रही और अब OTT पर भी छाने को तैयार है। यह फिल्म एक भावुक कहानी के साथ समाज को बड़ा मैसेज देती है।

वहीं, सस्पेंस और थ्रिल पसंद करने वालों के लिए ‘वध 2’ भी आ रही है, जिसमें एक रहस्यमयी अपराध की कहानी दिखाई जाएगी। इसके साथ ही ‘मां का सम’ जैसी अलग कॉन्सेप्ट वाली सीरीज भी रिलीज हो रही है, जिसमें एक जीनियस बेटा अपनी मां के लिए परफेक्ट पार्टनर ढूंढता है। कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए ‘भाबी जी घर पर हैं: फन ऑन द रन’ और अन्य हल्के-फुल्के शो भी इस हफ्ते दर्शकों का एंटरटेन करेंगे। यानी हर मूड के लिए कुछ न कुछ जरूर मौजूद है।

New Web Series India: इंटरनेशनल कंटेंट का भी धमाका, K-ड्रामा से लेकर रोमांस तक सब कुछ

New Web Series India
New Web Series India ( Source : Social Media)

अगर आप इंटरनेशनल कंटेंट पसंद करते हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। Netflix पर ‘Bloodhounds Season 2’ और ‘XO, Kitty Season 3’ जैसे शो रिलीज हो रहे हैं, जो पहले से ही दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर रहे हैं। वहीं, ‘Gangs of Galicia 2’ और ‘High Tides 3’ भी अपने नए सीजन के साथ वापस आ रहे हैं।

इन सभी रिलीज़ के साथ यह साफ है कि OTT प्लेटफॉर्म्स इस हफ्ते हर तरह के दर्शकों को ध्यान में रखकर कंटेंट ला रहे हैं- चाहे आप रोमांस पसंद करें, एक्शन या फिर हल्की-फुल्की कॉमेडी।

चिरंजीवी हनुमान अपने अनोखे कॉन्सेप्ट की वजह से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। यह फिल्म तकनीक और भक्ति का ऐसा इंटरफलो पेश करती है, जो भारतीय सिनेमा में कम ही देखने को मिला है। पूरी तरह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से तैयार की गई इस फिल्म में भगवान हनुमान की कथा को एक नए अंदाज में प्रस्तुत किया गया है, जिससे युवा दर्शकों को भी जोड़ने की कोशिश की गई है।

डायरेक्टर राजेश मापुस्कर ने इस प्रोजेक्ट के जरिए यह दिखाने की कोशिश की है कि कैसे आधुनिक तकनीक के जरिए पौराणिक कहानियों को नए रूप में पेश किया जा सकता है। फिल्म के विजुअल्स और प्रेजेंटेशन को लेकर पहले से ही काफी चर्चा हो रही है और दर्शकों में इसे लेकर उत्सुकता भी साफ नजर आ रही है।

Read More: Riteish Deshmukh का ऐसा रूप पहले कभी नहीं देखा! ‘राजा शिवाजी’ टीज़र ने उड़ा दिए होश

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।