Hera Pheri 3 से इस शख्स का Exit, क्या अब टूट जाएगी अक्षय कुमार की सबसे बड़ी उम्मीद?

Summary :

Hera Pheri 3 latest News: मच अवेटेड फिल्म हेरा फेरी 3 एक बार फिर सुर्खियों में है। हाल ही में खबरें सामने आई थीं कि फिल्म के राइटर रोहन शंकर ने प्रोजेक्ट छोड़ दिया है। लेकिन अब खुद रोहन शंकर ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है। Hera Pheri 3 latest News: ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर फैली अफवाहों पर रोहन शंकर का बड़ा बयान उन्होंने सोशल मीडिया पर साफ कहा कि उनके नाम से जो खबरें फैलाई जा रही हैं, वो पूरी तरह गलत हैं। उनका कहना है कि एक इंटरव्यू को गलत तरीके से पेश कर “क्लिकबेट”…

Hera Pheri 3 latest News: मच अवेटेड फिल्म हेरा फेरी 3 एक बार फिर सुर्खियों में है। हाल ही में खबरें सामने आई थीं कि फिल्म के राइटर रोहन शंकर ने प्रोजेक्ट छोड़ दिया है। लेकिन अब खुद रोहन शंकर ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है।

Hera Pheri 3 latest News: ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर फैली अफवाहों पर रोहन शंकर का बड़ा बयान

Hera Pheri 3 latest News
Hera Pheri 3 latest News ( Source : Social Media)

उन्होंने सोशल मीडिया पर साफ कहा कि उनके नाम से जो खबरें फैलाई जा रही हैं, वो पूरी तरह गलत हैं। उनका कहना है कि एक इंटरव्यू को गलत तरीके से पेश कर “क्लिकबेट” बनाया गया। रोहन ने साफ किया कि उन्होंने फिल्म छोड़ने की बात नहीं कही थी, बल्कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। इस बयान के बाद फैंस के बीच फैली कन्फ्यूजन थोड़ी कम हुई है, लेकिन फिल्म को लेकर सवाल अब भी बने हुए हैं।

Hera Pheri 3 Controversy: कानूनी विवाद ने बढ़ाई ‘हेरा फेरी 3’ की मुश्किलें

Hera Pheri 3 controversy
Hera Pheri 3 controversy ( Source : Social Media)

दरअसल, हेरा फेरी 3 लंबे समय से कानूनी पचड़ों में फंसी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के राइट्स को लेकर मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है, जिससे इसकी शूटिंग और प्लानिंग लगातार एफेक्ट हो रही है। रोहन शंकर ने भी एक इंटरव्यू में माना था कि वे फिल्म से जुड़े थे, लेकिन लीगल इश्यूज की वजह से चीजें आगे नहीं बढ़ पाईं। उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में सब ठीक होता है और डायरेक्टर प्रियदर्शन इस प्रोजेक्ट से जुड़े रहते हैं, तो वह भी वापस आ सकते हैं। यानी साफ है कि फिल्म अभी पूरी तरह अनसर्टेनिटी में है और कानूनी अड़चनें इसकी सबसे बड़ी रुकावट बनी हुई हैं।

Priyadarshan Hera Pheri 3 Delay: स्टारकास्ट और मेकिंग पर भी मंडरा रहा संकट

Priyadarshan Hera Pheri 3 Delay
Priyadarshan Hera Pheri 3 Delay ( Source : Social Media)

हेरा फेरी 3 की घोषणा के बाद से ही फिल्म विवादों में घिरी रही है। कभी स्टारकास्ट को लेकर खबरें आईं, तो कभी स्क्रिप्ट और डायरेक्शन को लेकर सवाल उठे। फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी को लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं, लेकिन लगातार आ रही नेगेटिव खबरों ने उम्मीदों पर असर डाला है।

रोहन शंकर के बयान से एक बात तो साफ है कि फिल्म अभी पूरी तरह ट्रैक पर नहीं आई है। खुद उन्होंने सिग्नल दिया कि अगर चीजें जल्दी सुलझती नहीं हैं, तो डायरेक्टर प्रियदर्शन दूसरे प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हो सकते हैं। ऐसे में सवाल यही है- क्या ‘हेरा फेरी 3’ सच में बन पाएगी या ये सिर्फ खबरों तक ही सीमित रह जाएगी?

Hera Pheri 3: आखिर किसने छोड़ी ‘हेरा फेरी 3’?

Hera Pheri 3
Hera Pheri 3 ( Source : Social Media)

अक्षय कुमार की मच-अवेटेड फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि आखिर फिल्म से किसने Exit लिया और क्यों। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि फिल्म के राइटर रोहन शंकर ने प्रोजेक्ट छोड़ दिया है, जिससे फैंस के बीच हड़कंप मच गया।

हालांकि, खुद रोहन शंकर ने सामने आकर इन खबरों को गलत बताया और कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। उन्होंने साफ किया कि फिल्म से उनका जाना पूरी तरह तय नहीं है, बल्कि ‘हेरा फेरी 3’ कानूनी विवादों में फंसी हुई है, जिसकी वजह से काम आगे नहीं बढ़ पा रहा। यानी असली वजह Exit नहीं, बल्कि लीगल पचड़े हैं, जिन्होंने फिल्म की राह मुश्किल बना दी है।

Read More: एक पैर पर ‘Muqabla’ कर गए थे Prabhu Deva दर्द छुपाकर रचा था डांस का इतिहास…

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।