आजकल लोग मोटे होने की समस्या से बेहद परेशान है।लोगों का जीवन इतना ज्यादा बिजी हो गया है कि फिजिकल एक्टिविटीज के लिए लोग समय ही नहीं निकाल पा रहे हैं, जिसका नुकसान उनकी सेहत को उठाना पड़ रहा है। इसकी वजह से मोटापा तेजी से बढ़ रहा है, जिससे कई तरह की गंभीर बीमारियां शरीर को जकड़ रही हैं।
- लोगों में तेजी से बढ़ रही है मोटे होने की समस्या
- WHO ने मोटापे को लेकर दी चेतावनी
- कई तरह की गंभीर बीमारियां शरीर को जकड़ रही हैं- WHO
WHO ने बताया क्या है कारण
आपको बता दें वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के अनुसार, 1975 के बाद दुनिया में मोटापा और ज्यादा वजन तीन गुना बढ़ गया है। भारत के लोगों की संख्या में 2040 तक काफी ज्यादा इजाफा होने की आशंका है। डब्ल्यूएचओ पिछले 15 साल में 15-49 साल तक की महिलाएं और 15-49 की उम्र वाले पुरुषों में मोटापा और वजन का एनालिसिस किया है।
सबसे ज्यादा मोटापा पंजाब के लोगों में
बता दें भारत का सबसे हेल्दी राज्य केरल है, जबकि सबसे ज्यादा मोटापा पंजाब में है। जहां करीब 14.2 प्रतिशत महिलाएं और 8.3 प्रतिशत पुरुष मोटापे और अधिक वजन की चपेट में हैं।
आखिर क्यों खतरनाक है मोटापा ?
मोटापा और ज्यादा वजन शरीर को कई तरह की खतरनाक बीमारियों का घर बना सकता है. इसकी वजह से नॉन कम्युनिकेबल डिजीज बढ़ सकती हैं, जो पहले से ही चिंता का विषय हैं। मोटापा हार्ट डिजीज, स्ट्रोक और डायबिटीज का खतरा सबसे पहले ला सकता है। इसकी वजह से ये बीमारियां ट्रिगर कर सकती हैं।
क्या है मोटापा बढ़ने का कारण?
लोगों में कम फिजिकल एक्टिविटीज और खराब खानपान मोटापा बढ़ाने के सबसे प्रमुख कारण हैं। आजकल लोग दाल, साबुत अनाज, फल और सब्जियों की बजाय प्रोसेस्ड और रिफाइंड कार्ब्स का सेवन ज्यादा कर रहे हैं, जिसकी वजह से उनका वजन तेजी से बढ़ रहा है। ये फूड्स एनिमल प्रोडक्ट, नमक, रिफाइन आयल, एडेड शुगर पर बेस्ड होते हैं, जो क्विक एनर्जी तो दे देते हैं लेकिन इनकी वजह से शरीर में रिफाइन कार्बोहाइड्रेट, हाई फैट जमा हो जाता है, जिससे मोटापा बढ़ता है।


Download Android App
Download iOS App





