दूध सेहत के लिए फायदेमंद होता है। दूध में प्रोटीन के साथ ही कैल्शियम की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है
दूध में विटामिनन ए, बी2 और बी12 होता है, लेकिन कुछ लोगों को दूध पीने के बाद की तरह की समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है
दूध से संबंधित समस्याओं को लैक्टोज इंटॉलरेंस कहा जाता है। लैक्टोज इंटॉलरेंस पाचन संबंधी एक समस्या है। लैक्टोज डेयरी उत्पादों में पाया जाने वाला एक मुख्य यौगिक होता है
ऐसा माना जाता है कि सोने से पहले गर्म दूध पीने से नींद अच्छी आती है। लेकिन कुछ हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि आपको रात में सोने से पहले दूध का सेवन नहीं करना चाहिए
एक रिपोर्ट के मुताबिक, 30 साल से ज्यादा उम्र के लोगों में धीरे-धीरे लैक्टेज एंजाइम की कमी होने लगती है जिस कारण उनका शरीर दूध को पचा नहीं पाता है
दूध में सिरोटोनिन को रिलीज करने वाला ट्रिप्टोफेन होता है जो अच्छी नींद के लिए मेलाटोनिन को प्रोमोट करता है
हालांकि दूध पीते समय टाइमिंग का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। खाने के बाद दूध पानी अच्छा होता है
लेकिन जरूरी है कि आप सोने से तुरंत पहले दूध का सेवन करने से बचें। सोने से तुरंत पहले दूध पीने से इंसुलिन ट्रिगर होता है, क्योंकि दूध में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है, जो आपके सर्केडियन रिदम को इफेक्ट कर सकता है
अगर रात को आपको दूध पीना ही है तो सोने से एक से दो घंटे पहले इसका सेवन करें
ये स्टोरी सामान्य जानकारी पर आधारित है। अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें


Download Android App
Download iOS App













