खराब लाइफस्टाइल बिगाड़ रही है आपका पाचन तंत्र? जानिए शरीर में दिखने वाले ये 6 गंभीर लक्षण

Summary :

आजकल की खराब जीवनशैली के कारण पाचन तंत्र का सही न रहना एक आम समस्या बन गई है। स्वस्थ शरीर और मजबूत इम्यूनिटी के लिए पाचन का दुरुस्त होना बेहद जरूरी है। खराब गट हेल्थ न केवल मूड और त्वचा को प्रभावित करती है, बल्कि गैस और ब्लोटिंग जैसी शुरुआती परेशानियों को नजरअंदाज करने से गंभीर पाचन समस्याएं हो सकती हैं।

Signs of Poor Digestion: आजकल खराब लाइफस्टाइल के कारण लोग अपने शरीर का सही से ध्यान नहीं रख पाते हैं, जिसके कारण उन लोगों को कई तरह की गंभीर समस्यायों का सामना करना पड़ता है। हमारे शरीर को हेल्दी रखने के लिए सबसे जरूरी होता है पाचन तंत्र का सही होना। पाचन खराब होने से हमारी इम्यूनिटी भी कमजोर होने लगती है। इतना ही नहीं खराब गट हेल्थ मूड और स्किन दोनों के लिए बहुत ज्यादा नुकसानदायक होता है। गट हेल्थ बिगड़ने के कारण गैस या ब्लोटिंग की समस्या होने लगती है और लोग उसे छोटी परेशानी मानकर छोड़ देते हैं। लम्बे समय तक इस परेशानी को नजरअंदाज करने से पाचन तंत्र बिगड़ने लगता है। ऐसे में आइए जानते हैं इसके लक्षण क्या-क्या हैं।

पाचन खराब होने पर बॉडी में दिखते हैं ये लक्षण

 digestive problems symptoms
digestive problems symptoms (Source: Social Media)

1. पेट फूलना और गैस बनना

खाना खाने के बाद अगर पेट भारी महसूस होता है या गुब्बारे की तरह फूल जाता है, तो यह इस बात का संकेत होता है कि खाना आपके शरीर में ठीक से पच नहीं रहा है और आंतों में जमकर गैस बना रहा है।

2. एसिडिटी और सीने में जलन

अगर खाना खाने के बाद आपके गले या सीने में जलन होना एसिड जैसे लक्षण है। ऐसा तब होता है जब पेट का एसिड वापस खाने वाली नली की तरफ आने लगता है, तब आपको एसिडिटी और सीने में जलन की समस्या होती है।

3. कब्ज या दस्त

रोजाना पेट का सही से साफ़ न होना या फिर बार-बार दस्त होना दोनों ही इस बात का संकेत होता है कि आपकी आंतों का बैलेंस पूरी तरह से बिगड़ चुका है। तभी आपको इस तरह की समस्या हो रही है।

 Signs Your Digestion Needs Attention
Signs Your Digestion Needs Attention (Source: Social Media)

4. लगातार थकान और कम एनर्जी

अगर आप पूरी नींद लेने के बाद भी बहुत ज्यादा थका हुआ महसूस करते हैं, तो हो सकता है कि आपका पाचन तंत्र खाने को सही से पचा न पा रहा हो। तभी आपको बहुत ज्यादा कमजोरी और थकान होती है।

5. स्किन की समस्या

हमारी आंतों का सीधा संबंध हमारी स्किन से होता है। पाचन ख़राब होने पर शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं, जिससे चेहरे पर मुंहासे, एक्जिमा या डलनेस नजर आने लगती है।

6. मुहं से बदबू आना

अगर लगातार ब्रश करने के बाद भी आपके मुहं से बहुत ज्यादा बदबू आती है, तो इसकी वजह पेट में सही तरीके से खाना का न पचना या पेट के बैक्टीरिया का बैलेंस बिगड़ सकता है।

Also Read: ग्लोइंग और बेदाग त्वचा पाने के लिए अपनी रोज़ाना की डाइट में शामिल करें ये चीजें

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।