Best Foods for Healthy Skin: हेल्दी और चमकदार स्किन पाने के लिए सिर्फ महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स या क्रीम काफी नहीं होते हैं। अगर आप असल ज़िंदगी में अपने चेहरे पर ग्लो लाना चाहते हैं, तो आपको अपनी डाइट यानी खान-पान पर ध्यान देने की बहुत ज्यादा जरूरत है। जब आप हेल्दी डाइट लेते हैं, तो आपकी स्किन अंदर से डिटॉक्स होती है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है। अगर आप भी ग्लोइंग और हेल्दी स्किन पाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें।
स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए फूड्स
1. पानी

स्किन को हेल्दी रखने का सबसे पहला और आसान तरीका शरीर को हाइड्रेटेड रखना होता है। दिनभर में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। पानी हमारे शरीर से गंदगी को बाहर निकालकर चेहरे से दाग-धब्बे और पिंपल को कम करने में मदद करता है।
2. हरी पत्तेदार सब्जियां

पालक, मेथी, ब्रोकली और बंदगोभी जैसी हरी सब्जियों में विटामिन A,C,K और एंटीऑक्सीडेंट सही मात्रा में पाए जाते हैं। ये स्किन को रिपेयर करने में मदद करते हैं और झुर्रियों को समय से पहले आने से रोकता है।
3. खट्टे फल

स्किन के लिए खट्टे फल काफी ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं संतरा, नींबू, आंवला और मौसमी फलों में विटामिन C की भरपूर मात्रा पाई जाती है। विटामिन C शरीर में कोलाजन बनाने में मदद करता है, जिससे त्वचा में टाइटपन आता है और नेचुरल चमक बढ़ती है।
4. टमाटर

टमाटर में लाइकोपीन नाम का एक स्टॉन्ग एंटीऑक्सीडेंट होता है। यह त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों और टैनिंग से बचाने में मदद करता है। रोज़ाना टमाटर खाने या इसका जूस पीने से कलर साफ़ होता है।
5. ड्राई फ्रूट्स और बीज

बादाम, अखरोट, अलसी के बीज और सूरजमुखी के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन E होता है। ये तत्व त्वचा की नमी को बनाए रखने में मदद करता हैं, इससे रूखापन दूर होता है और स्किन को सॉफ्ट बनाए रखता है।



Download Android App
Download iOS App




