Pawan Singh Jannat Zubair Dance Video: “जिससे प्यार किया वो मिला नहीं” ब्रेकअप का दर्द याद कर इमोशनल हुए पवन सिंह, फिर जन्नत संग लगाने लगे ठुमके

Summary :

Bhojpuri Bawaal News: भोजपुरी सिनेमा के 'पावर स्टार' पवन सिंह इन दिनों अपने टीवी शो 'भोजपुरी बवाल' को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। हाल ही में शो के मंच पर पवन सिंह ने अपनी अधूरी प्रेम कहानी और टूटे दिल का दर्द बयां करते हुए माहौल काफी इमोशनल कर दिया था। हालांकि, दर्शकों का मूड भांपते ही पवन सिंह ने तुरंत अपना मूड बदल लिया और अपनी 16 साल छोटी को-होस्ट टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर के साथ 'राजाजी के दिलवा पर' गाने पर ऐसा धमाकेदार डांस किया कि स्टेज पर आग लग गई। सोशल मीडिया पर पावर स्टार का यह मस्तमौला अवतार खूब वायरल हो रहा है।

भोजपुरी के जाने-माने एक्टर और सिंगर पवन सिंह एक बार फिर अपने बिंदास अंदाज को लेकर खबरों में छा गए हैं। हाल ही में एक शो के दौरान पवन सिंह ने अपने पुराने प्यार और ब्रेकअप पर खुलकर बात की और काफी इमोशनल नजर आए। लेकिन माहौल उदास होता देख उन्होंने तुरंत अपना मूड बदला और साथ में काम कर रहीं जन्नत जुबैर के साथ ऐसा ज़बरदस्त डांस किया कि फैंस खुशी से झूम उठे। दोनों का यह डांस वीडियो अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है।

दिल का दर्द छलकते ही इमोशनल हुए ‘पावर स्टार’, बयां की अधूरी मोहब्बत

Pawan Singh Jannat Zubair Dance Video
Pawan Singh Jannat Zubair Dance Video ( Source: Social Media)

भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने स्टार पवन सिंह अपनी दमदार गायकी और दबंग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। लेकिन हाल ही में रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के मंच पर फैंस को उनका एक बेहद इमोशनल रूप देखने को मिला। पवन सिंह ने अपनी जिंदगी की पुरानी यादों के पन्ने पलटते हुए अपनी अधूरी प्रेम कहानी का जिक्र किया।

पवन सिंह ने दिल का हाल बयां करते हुए बताया कि वो किसी से बेइंतहा मोहब्बत करते थे। उन्हें अपनी बात कहने और ‘आई लव यू‘ बोलने में ही करीब डेढ़ साल लग गए थे। लेकिन अफसोस, वो रिश्ता मुकम्मल नहीं हो पाया और वक्त के साथ खत्म हो गया। अपनी मोहब्बत को याद करते हुए पवन सिंह थोड़े इमोशनल भी दिखे। उनकी इस दर्दभरी दास्तान को सुनकर शो में मौजूद दर्शक भी काफी इमोशनल हो गए थे।

माहौल बिगड़ता देख तुरंत बदला मूड, जन्नत जुबैर संग लगाए जबरदस्त ठुमके

Pawan Singh Jannat Zubair Rajaji Ke Dilwa Par Dance
Pawan Singh Jannat Zubair Rajaji Ke Dilwa Par Dance ( Source: Social Media)

पवन सिंह अपने फैंस के चेहरे पर उदासी कभी नहीं देख सकते। जैसे ही उन्हें महसूस हुआ कि उनकी ब्रेकअप स्टोरी सुनकर माहौल थोड़ा भारी हो गया है, उन्होंने तुरंत बात को संभाला और अपना मूड चेंज कर लिया। पवन सिंह ने पलक झपकाते ही गम को साइड में रखा और शो की ग्लैमरस को-होस्ट जन्नत जुबैर का हाथ थाम लिया।

इसके बाद मंच पर बज उठा उनका सुपरहिट गाना ‘राजाजी के दिलवा पर‘। फिर क्या था, पवन सिंह और 16 साल छोटी टीवी सेंसेशन जन्नत जुबैर ने जो एनर्जी दिखाई, उससे पूरा स्टेज जगमगा उठा। दोनों ने एक-दूसरे के साथ कदम से कदम मिलाकर ऐसे किलर डांस मूव्स दिखाए कि लोग देखते ही रह गए। जन्नत भी पवन सिंह के मस्तमौला अंदाज में पूरी तरह रंगी नजर आईं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, फैंस बोले- ‘भइया गर्दा उड़ा दिया!’

Pawan Singh Jannat Zubair Chemistry
Pawan Singh Jannat Zubair Chemistry ( Source: Social Media)

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, फैंस के कमेंट्स आने लगे । दोनों के बीच की केमिस्ट्री और पवन सिंह का यह बिंदास अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लोग वीडियो पर जमकर लाइक और शेयर की बरसात कर रहे हैं।

कमेंट सेक्शन में फैंस तरह-तरह की फीडबैक दे रहे हैं। किसी ने लिखा, “गजब भइया, आपने तो गर्दा उड़ा दिया!” तो किसी ने कमेंट किया, “एक नंबर डांस भइया, पावर स्टार का कोई मुकाबला नहीं” कई यूज़र्स ने पवन सिंह के डांस मूव्स को ‘फायर‘ बताते हुए दिल वाले इमोजी शेयर किए। आपको बता दें कि पवन सिंह फिलहाल अपनी पर्सनल लाइफ में सिंगल हैं और अपने काम व फैंस के एंटरटेनमेंट पर पूरा फोकस कर रहे हैं।

Read More: Bigg Boss 20 Update: जिया मानेक-वरुण जैन की जोड़ी से लेकर दो-दो जीवनदान तक, सलमान के..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।