सबसे फेमस और कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ अपने 20वें सीजन के साथ एक बार फिर टीवी पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। सलमान खान के इस शो का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। इस बार मेकर्स शो को पहले से कहीं ज्यादा मसालेदार और दिलचस्प बनाने की तैयारी में लगे हुए हैं। खबरें आ रही हैं कि इस सीजन में कंटेस्टेंट्स जोड़ियों के रूप में नजर आएंगे। इसी बीच टीवी के एक मशहूर जोड़े की शो में एंट्री को लेकर खूब चर्चा हो रही है, वहीं सलमान खान ने भी नए प्रोमो से फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी कर दी है।
शादी के बाद अब बिग बॉस के घर में धमाल मचाएगा ये टीवी कपल

टीवी इंडस्ट्री के फेमस सितारे जिया मानेक और वरुण जैन इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह रियल लाइफ कपल ‘बिग बॉस 20’ में एंट्री लेने की पूरी तैयारी में है। आपको बता दें कि जिया और वरुण ने साल 2025 में ही शादी रचाई थी। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था।
अब खबर है कि अपनी शादीशुदा जिंदगी में थोड़ा और मज़ा लाने के लिए दोनों सलमान खान के शो में आ रहे हैं। फिलहाल शो के मेकर्स और इस जोड़े के बीच बातचीत लगभग पक्की हो चुकी है। अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक रहा, तो फैंस को पहली बार इस कपल की पर्सनल लाइफ और उनके बीच की बॉन्डिंग को इतने करीब से देखने का मौका मिलेगा। जिया और वरुण के फैंस इस खबर से बेहद खुश हैं।
पर्ल वी पुरी, अंजलि अरोड़ा समेत ये सितारे भी आ सकते हैं नज़र

‘बिग बॉस 20’ का फॉर्मेट इस बार जोड़ियों पर बेस्ड बताया जा रहा है। यही वजह है कि मेकर्स खुद भी कुछ अनजान जोड़ियां बनाने में जुटे हैं। सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं की मानें तो सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा और टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी को भी एक जोड़ी के रूप में घर के अंदर भेजा जा सकता है। दोनों की मेकर्स के साथ बातचीत जारी है।
इनके अलावा टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे जैसे करण पटेल, जेनिफर विंगेट, शिवांगी जोशी, माही विज, अर्जुन बिजलानी और कॉमेडियन सुनील पाल के नामों की चर्चा भी जोरों पर है। हालांकि, अभी तक मेकर्स की तरफ से ऑफिशियल ऐलान होना बाकी है, लेकिन नामों की इस लिस्ट ने शो के बज को काफी बढ़ा दिया है।
सलमान खान का नया धमाका: सेफ खेलने वालों की छुट्टी, मिलेंगे 2-2 जीवनदान

शो के धमाकेदार बज के बीच मेकर्स ने ‘बिग बॉस 20’ का एक नया और बेहद दिलचस्प प्रोमो रिलीज किया है। इस प्रोमो में होस्ट सलमान खान शो के नए ट्विस्ट से पर्दा उठाते नजर आ रहे हैं। प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि जंग के मैदान में खिलाड़ी गिरे हुए हैं और तभी सलमान खान एंट्री लेते हुए कहते हैं कि इस बार कंटेस्टेंट्स को सेफ खेलने का कोई मौका नहीं मिलेगा।
सलमान खान ने ऐलान किया, “तो इस बार बिग बॉस दे रहे हैं सभी घरवालों को एक नहीं, दो-दो चांस, तो सेफ खेलने का नहीं है इस बार कोई भी चांस… एक्स्ट्रा जीवनदान का वरदान… तथास्तु मेरी जान!” यानी साफ है कि अगर कोई खिलाड़ी बेघर होने की कगार पर पहुंचता है, तो उसे अपनी जगह बचाने के दो मौके मिलेंगे। यह नया नियम घर के अंदर की पूरी स्ट्रेटेजी और गेम प्लान को बदलकर रख देगा।
आपको बता दें कि सलमान खान का यह धमाकेदार शो ‘बिग बॉस 20’ आने वाली 6 सितंबर से कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर शुरू होने जा रहा है।
Read More: ‘Awarapan 2’ या ‘Batwara 1947’, 14 अगस्त को कौन मारेगा बाजी? Advance booking के..



Download Android App
Download iOS App




