आज का राशिफल (15 नवंबर 2023) - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

आज का राशिफल (15 नवंबर 2023)

मेष (ARIES) : (March 21-April 20)
स्टूडेंट​स जल्द अपना गोल पूरा कर पाएंगे। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। कार्यस्थल में सीनियर्स से अनबन हो सकती है। कोई मकान जल्द आपके नाम हो सकता है। साथी के साथ समय बिताने के लिए प्लानिंग करनी होगी।
शुभ अंक: 17, शुभ रंग: इलेक्ट्रिक ग्रे

वृष (TAURUS) : (April 21-May 20)
ऑफिस में पेंडिंग वर्क पहले पूरा करना पड़ेगा। फिटनेस के लिए आप जो कर रहे हैं, वह काफी है। उधार दिया हुआ पैसा मिलने से खुशी मिलेगी। मनमुताबिक काम करने में फैमिली का सपोर्ट मिलेगा।
शुभ अंक: 1, शुभ रंग : ऑरेंज

मिथुन (GEMINI) : (May 21-June 21)
बदली हुई मानिसकता बेहतरी की ओर ले जाएगी। सही खानपान से स्वास्थ्य बेहतर होगा। कुछ पुरानी पेमेंट आज मिल सकती है। घर की सिचुएशन जीवन में पोजिटिविटी लाएगी। जल्द नए घर में शिफ्ट होने की संभावना है। पार्टनर से कोई सरप्राइज मिल सकता है।
शुभ अंक: 3, शुभ रंग : क्रीम

कर्क (CANCER) : (June 22-July 22)
किसी करीबी के साथ समय बिताने का संकेत है। वर्कप्लेस में वरिष्ठ की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। नौकरी बदलने से पहले सोच-विचार कर लें। आज के दिन काफी शॉपिंग कर सकते हैं।
शुभ अंक: 4, शुभ रंग : रॉयल ब्लू

सिंह (LEO) : (July 23-August 23)
ऑफिस में कई नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। किसी कानूनी मामले का फैसला पक्ष में हो सकता है। छात्रों का रुझान किसी नई चीज की ओर हो सकता है। हेल्दी डाइट फिटनेस का सीक्रेट मंत्र है। कुछ लोग आज काफी ज्यादा मूड स्विंग से गुजरेंगे।
शुभ अंक: 18, शुभ रंग : पर्पल

कन्या (VIRGO) : (August 24-September 23)
रोजगार की तलाश करने वालों की किस्मत चमकेगी। अपनी बॉडी पर काम करने वाले सैटिस्फाइड होंगे। छुट्टियों में मजेदार ट्रिप पर जाने का मौका मिलेगा। अपनी फाइनेंसियल स्टेटस पर नजर बनाए रखें। परिवार का कोई युवा लंबित मुकद्दमे को सुलझा देगा।
शुभ अंक: 5, शुभ रंग : डार्क ग्रीन

तुला (LIBRA) : (September 24-October 23)
वित्तीय स्थिति मजबूत होने की संभावना है। जल्दी कोई नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। अब आप पहले से ज्यादा फिट फील करेंगे। प्राफेशनली आपकी परफॉर्मेंस में सुधार होगा। कुछ लोग दिलचस्प जगहों पर जा सकते हैं।
शुभ अंक: 11, शुभ रंग : लेमन

वृश्चिक (SCORPIO) : (October 24-November 22)
निवेश करना फायदे का सौदा हो सकता है। अपने खानपान की आदत में सुधार करें। कमाई में बढ़ोतरी की उम्मीद है। जल्द अपने सपनों को साकार कर सकेंगे। परिवार का कोई सदस्य आपको प्रोत्साहित करेगा।
शुभ अंक: 7, शुभ रंग : व्हाइट

धनु (SAGITTARIUS) : (Nov 23 to Dec 21)
फिट रहने के लिए जिम जाना लाभकारी होगा। जल्दी किसी की सफलता को सेलिब्रेट करेंगे। फैमिली फंक्शन में आपकी खूब तारीफ होगी। आर्थिक रूप से सुरक्षित होने के नए रास्ते खुलेंगे।
शुभ अंक: 22, शुभ रंग : लैवेंडर

मकर (CAPRICORN) : (Dec 22 to Jan 21)
ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को नोटिस करेंगे। भाई-बहन आपको गौरवान्वित महसूस कराएंगे। कमाई के नए सोर्स बढ़ सकते हैं। जल्द फैमिली के साथ जमकर पार्टी करेंगे।
शुभ अंक: 9, शुभ रंग : डार्क रेड

कुम्भ (AQUARIUS) : (Jan 22 to Feb 19)
छात्रों को भविष्य का फैसला सोच-समझकर लेना होगा। बिजनेस से जुड़ी कोई अहम सलाह मिल सकती है। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। कहीं निवेश करने से पहले जांच-परख जरूर करें।
शुभ अंक: 15, शुभ रंग : ग्रीन

मीन (PISCES) : (February 20-March 20)
हेल्थ की ओर अचानक आपका ध्यान जाएगा। कहीं पैसा लगाना फायदेमंद साबित होगा। ऑफिस में ओवरटाइम करने से सराहना मिलेगी। परिवार आपकी जरूरतों को पूरा कर सकेगा। सोशल इवेंट में हिस्सा लेकर आपको संतुष्टि मिलेगी।
शुभ अंक: 2, शुभ रंग : क्रीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − 8 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।