मेष – (चू चे चो ला ली लू ले लो अ) घबराने की आवश्यकता नहीं है। कुछ हद तक आपको कुछ नया करने का अवसर मिल सकता है। अच्छे समय का लाभ उठाएं। अपनी वाणी पर बने रहे तो भविष्य में कुछ बेहतर कर दिखाने में सक्षम हो सकेंगे।
क्या करें – शनिदेव के मंदिर में छाया दान करें।
वृषभ – (इ उ ए ओ व वी वू वे वो) आज का दिन अच्छा परिणाम देने वाला है, सायं तक शुभ समाचारों की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा के लिए भी दिन अच्छा है। बिजनेस यात्रा भी की जा सकती है। घुटनों मंे दर्द की शिकायत हो सकती है।
क्या करें – दूध में हल्दी डाल कर पियें।
मिथुन – (क की कु घ ड़ छ के को ह) नक्षत्र और चन्द्रमा दोनों का गोचर अच्छा है। इसलिए महत्व के कामों को तवज्जों दें। जिससे मौकों का फायदा उठाया जा सके। स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। मांगलिक कार्यों में उपस्थिति रहेगी। यात्रा संभव है।
क्या करें – गुरूवार का व्रत रखें।
कर्क – (ही हू हे हो ड डी डू डे डो) धन संबंधी कुछ असुविधा रहेगी। जिसने वादा किया है वह अपने वादे पर सायद ही खरा उतरे इस लिए वैकल्पिक व्यवस्था पर भी ध्यान दें तो आपकी बात खराब नहीं होगी। कल दिन अच्छा है।
क्या करें – आध्यात्मिक विषयों में कुछ रूचि रखें।
सिंह – (म मी मु मे मो ट टि टु टे) समय आपके पक्ष का है। वाणी में मधुरता रखने से ज्यादा लाभ में रहेंगे। यदि आप पीले खाद्य पदार्थांे का दान कर देते हैं तो चौतरफा उन्नति हो सकती है।
क्या करें – श्रीलक्ष्मी का प्रतीक गले में धारण करें।
कन्या – (टो प पि पू ष ण ठ पी पो) वित्तीय मामलों मं सफलता मिल सकती है। हालांकि कुछ अनावश्यक व्यय हो सकता है। लेकिन कार्य योजना में इच्छित सफलता मिल जायेगी।
क्या करें – कांस्य रिंग कनिष्ठिका अंगुली में धारण करें।
तुला – (र रि रू रे रो त ति तु ते) भाग्य वृद्धि होगी। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेना हो सकता है। सरकारी योजनाओं से लाभ लेने का अवसर प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिलेगी।
क्या करें – अवसर मिलने पर ब्लड डोनेट करें।
वृश्चिक – (तो न नि नु ने नो या यि यु) आज किसी नये कार्य का आगाज न करें। बहुत सोच-विचार कर निर्णय लेने के बावजूद भी विफलता की आशंका बनी रहेगी। लोगों का सहयोग नहीं मिल पायेगा।
क्या करें – दोनों हथेलियों को रगड़ कर चेहरे पर लगाएं।
धनु – (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे) बहुत हुआ तो मेहनत का फल पा सकेंगे। आज भाग्य का साथ नहीं है। इसलिए जरूरी है कि बुजुर्गों का आशिर्वाद ले कर ही आज के दिन का आगाज करें।
क्या करें – मोगरा के फूलों की माला भगवान को अर्पित करें।
मकर – (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग) दैनिक रोजगार के अधिक अवसर प्राप्त होेंगे। योजनाओं को मूर्तरूप देने का उपयुक्त समय है। अपनी बातों और व्यवहार से दूसरों को प्रभावित कर सकेंगे।
क्या करें – -एक मुट्ठी काली उड़द दान करें।
कुभ – (गु गे गो स सि सु से सो द) राशि पर पड़ा चन्द्रमा परिश्रम की तुलना में अधिक परिणाम देता है। आज की तुलना में कल का दिन बहुत अच्छा नहीं है। यात्रा योग है लेकिन लाभ की स्थिति नहीं बन पायेगी।
क्या करें – शनि मंदिर में तुला दान करें।
मीन – (दि दु थ झ ´ दे दो च चि) परिजनों से सामंजस्य बनाने की कोशिशों पर कुठाराघात होगा। आपके विरोधी आपकी स्थिति को दूसरों के सामने कमजोर करने का पुरजोर प्रयास करेंगे।
क्या करें – चिंटियों को दाना दें।
Satyanarayan Jangid
WhatsApp 6375962521


Download Android App
Download iOS App



