मेष – (चू चे चो ला ली लू ले लो अ) समय आपके पक्ष का है। इसलिए सुबह से ही काम में जुट जाएं तो काफी कुछ प्राप्तियां संभावित हैं। मन में उठ रहे संशयों का आज निवारण होगा। व्यापार में नये अनुबंध होंगे।
क्या करें – तांबे की रिंग अनामिका अंगुली में धारण करें।
वृषभ – (इ उ ए ओ व वी वू वे वो) गोचर का चन्द्रमा आपके पक्ष का नहीं है। अपने प्रयासों में तेजी लाने से ही कुछ सफलता मिल सकती है। अभी दो दिन यात्रा नहीं करनी चाहिए।
क्या करें – ज्यादातर समय सफेद वस्त्र पहनें।
मिथुन – (क की कु घ ड़ छ के को ह) सोचे गये कार्यां आज पूर्ण होने की संभावना बन रही है। इससे काम में तेजी आयेगी और लोग आपके साथ जुडेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होने की संभावना है।
क्या करें – केसर का तिलक करें।
कर्क – (ही हू हे हो ड डी डू डे डो) अपनी मानसिक शक्ति के बलबूते पर ही सफलता मिल सकती है। वैसे ग्रह आपके पक्ष के बने हुएं हैं घबराने की जरूरत नहीं है। शीघ्र ही शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी।
क्या करें – बच्चों को चॉकलेट दें।
सिंह – (म मी मु मे मो ट टि टु टे) व्यवसाय में लाभ की स्थिति दिखाई देती है। आर्थिक तौर पर पिछले दिनों से चली आ रही परेशानियों से कुछ हद तक छुटकारा मिल जाने की संभावना बन रही है।
क्या करें – आंवले का प्रयोग करें।
कन्या – (टो प पि पू ष ण ठ पी पो) आय से अधिक व्यय से परेशान हो सकते हैं। खर्च की अधिकता से बजट बिगड़ने का भय बना रहेगा। व्यापार में किसी भी प्रकार से जोखिम लेने का यह सही समय नहीं है।
क्या करें – विवादों से बचने की कोशिश करें।
तुला – (र रि रू रे रो त ति तु ते) पुत्र संतान की तरफ से कोई लाभ या शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। ले-देकर काम निकालने की आपकी प्रवृति से अन्ततः आप अपने लिए प्रोफिट निकाल पाने में सफल हो सकेंगे।
क्या करें – पीला धागा दायीं कलाई पर बांधें।
वृश्चिक – (तो न नि नु ने नो या यि यु) स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानी दिखाई देती है। खांसी या कफ की शिकायत हो सकती है। आज कोई सहयोग के लिए आगे नहीं आयेगा। जो कुछ आप कर सकते हैं उसी पर भरोसा रखें।
क्या करें – बच्चों के बीच कुछ समय व्यतीत करें।
धनु – (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे) लोग स्वयं की आगे बढकर आपकी सहायता करेंगे। समाज में आपके नजरिये को एक नया आयाम हासिल होगा। व्यापार में नये अनुबंधों से लाभ की स्थिति बनेगी।
क्या करें – क्रीम रंग के कपड़े पहने।
मकर – (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग) स्वास्थ्य का पाया कमजोर दिखाई देता है। परिवार में तनाव से आपके व्यापारिक हित प्रभावित होंगे। बुरे लोगों से संपर्क रहने से कोई समस्या पैदा हो सकती है।
क्या करें – लाईट ब्राउन रूमाल रखें।
कुभ – (गु गे गो स सि सु से सो द) ईमानदारी और परिश्रम का फल प्राप्त होगा। वाणी में मिठास की आवश्यकता है। किसी सामाजिक कार्य में भागीदारी होगी। मानसिक परेशानी होने से सुख में कमी आयेगी।
क्या करें – रविवार को भगवान नृसिंह की पूजा करें।
मीन – (दि दु थ झ ´ दे दो च चि) सावधानी रखें। मेल-जोल बनाए रखने से ही कार्य सिद्धि हो सकती है। धन और मान-सम्मान की प्राप्ति का योग बन सकता है। हालांकि आर्थिक दृष्टि से अभी संघर्ष बना रह सकता है।
क्या करें – आटे में चीनी मिलाकर चिंटियों को दें।
Satyanarayan Jangid
WhatsApp 6375962521


Download Android App
Download iOS App















