मेष – (चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
दाम्पत्य जीवन और परिवार में खुशियों का संचार होगा। विषमताओं से छुटकारा मिल सकेगा। सेहत ठीक बनी रहेगी। समय पर दवा-दारू की व्यवस्था हो सकेगी।
क्या करें – क्रिस्टल से बना ब्रेसलेट पहनें।
वृषभ – (इ उ ए ओ व वी वू वे वो)
अचानक कोई शुभ समाचार प्राप्त होने से मन की बैचेनी से राहत का अनुभव होगा। ले-देकर किसी प्रकार से अपना काम निकाल पाने में सफल हो सकेंगे।
क्या करें – सफेद रूमाल हमेशा साथ रखें।
मिथुन – (क की कु घ ड़ छ के को ह)
परिवार के साथ प्रसन्नता से दिन व्यतीत करने का अवसर मिल सकता है। व्यापार में कोई नया अनुबंध कर सकते हैं। पीछे किये गये कार्यों का लाभ मिलेगा।
क्या करें – दो रंग के फूलों से भगवान की पूजा करें।
कर्क – (ही हू हे हो ड डी डू डे डो)
परिजनों से संबंधों में कोई खटास आ सकती है। इसलिए जरूरी है कि वाणी में संयम रखा जाए। रूपये-पैसों की दिक्कत बनी रहने से परेशानी हो सकती है।
क्या करें – खीर और मिश्री का दान करना चाहिए।
सिंह – (म मी मु मे मो ट टि टु टे)
अभी दो दिन सुधार की संभावना नहीं है। इसलिए अपने नित्य कामों पर ही ध्यान लगाएं। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप करने से बचने का प्रयास उत्तम है।
क्या करें – सिंह की स्टेचु अपनी टेबिल पर रखें।
कन्या – (टो प पि पू ष ण ठ पी पो)
स्वास्थ्य में सुधार संभव है। चन्द्रमा की अनुकूलता का लाभ मिल सकेगा। अनावश्यक चिन्ताओं से कुछ हद तक छुटकारा मिल जाने से राहत का अनुभव कर सकेंगे।
क्या करें – दो धातुओं की रिंग सबसे छोटी अंगुली में धारण करें।
तुला – (र रि रू रे रो त ति तु ते)
चिंता और संकटों से निकल जाने की संभावना दिखाई देती है। समय में सुधार होने से लोगों आपकी सहायता को हाथ आगे बढायेंगे। यात्रा से लाभ होगा।
क्या करें – लोहे की रिंग मध्यमा अंगुली में धारण करें।
वृश्चिक – (तो न नि नु ने नो या यि यु)
महत्व के कामों को सुबह के स्थान पर दोपहर बाद करें तो सायद ज्यादा बेहतर परिणाम पा सकेंगे। मिश्रित फलप्रद दिन रहेगा। व्यापारिक यात्रा न करें।
क्या करें – लाल रंग के क्रिस्टल का ब्रेसलेट पहनें।
धनु – (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे)
गलत निर्णय की आशंका बनी रहेगी। असमंजस की स्थिति के कारण खर्चों में बढोतरी होगी। जो चीज आवश्यक है उसका मिल पाना संभव नहीं होगा।
क्या करें – गुरू के दर्शनों का लाभ लें।
मकर – (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग)
बिजनेस की दृष्टिकोण से समय ठीक है। चिंता की कोई बात नहीं है। हालांकि समय पर निर्णय नहीं लेने से समस्या हो सकती है। इसलिए महत्व के कामों को टालनर नहीं चाहिए।
क्या करें – तीन दिन लगातार संध्या वंदन करें।
कुभ – (गु गे गो स सि सु से सो द)
भाग्य स्थान का चन्द्रमा अच्छा फल देगा। यात्रा से लाभ हो सकेगा। प्रतिष्ठित लोगों से सपर्कों का लाभ मिल जायेगा। विचारों में सकारात्मक सुधार होने से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
क्या करें – भगवान कृष्ण के मंदिर में जाएं।
मीन – (दि दु थ झ दे दो च चि)
सफलता के मार्ग बंद रहेंगे। सुकून की जिन्दगी में कोई बुरा समाचार प्राप्त होने की आशंका बनी रहेगी। खर्च की अधिकता भी आपको परेशान कर सकती है।
क्या करें – मोटा पीला धागा गले में धारण करना चाहिए।
Astrologer Satyanarayan Jangid
WhatsApp- 91-6375962521


Download Android App
Download iOS App















