आज का राशिफल (28 नवम्बर 2023) - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

आज का राशिफल (28 नवम्बर 2023)

मेष – (चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
लाभ की स्थिति बनती दिखाई देती है। अपने प्रयासों में तेजी का रूख करें। जो लोग नौकरी पेशा हैं उन्हें अधिकारी वर्ग का वरद-हस्त प्राप्त हो सकेगा।
क्या करें – अपनी टेबल पर लकड़ी का पिरामिड रखें।

वृषभ – (इ उ ए ओ व वी वू वे वो)
परिश्रम का उत्तम फल प्राप्त होगा। समाज में आपकी बातों को सुना जायेगा। कोई मुश्किल काम के पूरा होने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार दिखाई देगा।
क्या करें – कुंकुम का तिलक करें।

मिथुन – (क की कु घ ड़ छ के को ह)
पारिवारिक जीवन में गतिरोध दूर होने से हर्षोल्लास का वातावरण बन सकता है। किसी पुराने परिचित या मित्र से मुलाकात होने की संभावना बन रही है।
क्या करें – कांस्य की रिंग धारण करें।

कर्क – (ही हू हे हो ड डी डू डे डो)
नए की बजाए पुराने पर ही अपना ध्यान केन्द्रित करें तो सायद ज्यादा बेहतर परिणाम पा सकेंगे। न चाहने पर भी कुछ रिश्तों में खटास आ सकती है।
क्या करें – सफेद मिठाई का दान करें।

सिंह – (म मी मु मे मो ट टि टु टे)
चन्द्रमा की अनुकूलता के कारण कार्यांे में गति प्राप्त होगी। लोगों का सहयोग मिल सकेगा। मित्रों और परिचितों के मध्य हास-परिहास का वातावरण बना रहेगा।
क्या करें – सूर्य का लॉकेट धारण करें।

कन्या – (टो प पि पू ष ण ठ पी पो)
स्वास्थ्य के प्रति कोई लापरवाही ठीक नहीं होगी। सोच-समझकर ही कोई निर्णय करें। भाग्य का साथ नहीं होने से नई चिन्तओं का उदय हो सकता है।
क्या करें – किन्नर को किसी वस्तु का दान करें।

तुला – (र रि रू रे रो त ति तु ते)
कार्य स्थल पर व्यवस्था बिगड़ सकती है। इसके कारण आपके मान-सम्मान की हानि की आशंका बनी रहेगी। अपना पक्ष बहुत सावधानी से रखें तो ठीक रहेगा।
क्या करें – मिथ्या भाषण से बचें।

वृश्चिक – (तो न नि नु ने नो या यि यु)
साझेदारी में आपका पक्ष बेहतर हो सकता है। आप खर्च पर नियंत्रण बनाए रखने का प्रयास करें। आगे समय आपके लिए अच्छा दिखाई देता है।
क्या करें – तांबे की बनी हुई छोटी त्रिशूल अपनी पॉकेट में रखें।

धनु – (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे)
भावनात्मक संबंधों मंे चल रहा गतिरोध समाप्त हो सकता है। व्यापारी में कोई नया प्रयोग हो सकता है। रोजमर्रा के कामों में सहूलियतें प्राप्त हो सकेंगी।
क्या करें – पीले रंग की ध्वजा घर की छत्त पर लगाएं।

मकर – (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग)
धन का प्रवाह सुचारू होने से मन में प्रसन्नता का संचार होगा। मांगी गई सहायता मिल सकेगी। यदि कोई व्यापारिक यात्रा है तो उससे लाभ की संभावना बन रही है।
क्या करें – उत्तर दिशा में कोई भारी वस्तु रखी है, तो उसे हटाएं।

कंुभ – (गु गे गो स सि सु से सो द)
परिजनों से सामंजस्य बनाने की कोशिशों पर कुठाराघात होगा। आपके विरोधी आपकी स्थिति को दूसरों के सामने कमजोर करने का पुरजोर प्रयास करेंगे।
क्या करें – मिट्टी छोटे के कलश तिल का दान करें।

मीन – (दि दु थ झ दे दो च चि)
कुछ कार्य सरलता से पूर्ण होने की संभावना से मन प्रफुल्लित रहेगा। किसी धार्मिक स्थान पर जाने की योजना पर बात होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
क्या करें – अंक तीन की शक्ति का बढ़ाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + 10 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।