Aaj Ka Panchang 24 July 2026: आज 24 जुलाई 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है, जो सुबह 9:12 बजे तक रहेगी। इसके बाद एकादशी तिथि का आरंभ हो जाएगा। आज अनुराधा नक्षत्र और शुक्ल योग का शुभ संयोग बन रहा है। साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का भी निर्माण हो रहा है, जिसे मांगलिक और शुभ कार्यों के लिए अत्यंत लाभकारी माना जाता है। आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं, जिसके स्वामी मंगलदेव हैं।
आइए जानते हैं 24 जुलाई 2026 का संपूर्ण पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और अन्य महत्वपूर्ण समय।
Aaj Ka Panchang 24 July 2026: आज का पंचांग
विक्रम संवत: 2083, सिद्धार्थी
शक संवत: 1948, पराभव
पूर्णिमांत मास: आषाढ़
अमांत मास: आषाढ़
वार: शुक्रवार
तिथि
दशमी तिथि: सुबह 09:12 बजे तक
इसके बाद एकादशी तिथि प्रारंभ
नक्षत्र
अनुराधा नक्षत्र: 25 जुलाई प्रातः 04:36 बजे तक
योग
शुक्ल योग: रात्रि 08:11 बजे तक
सूर्योदय और चंद्रमा का समय
सूर्योदय: 05:38 बजे
सूर्यास्त: 07:17 बजे
चंद्रोदय: 03:25 बजे (दोपहर)
चंद्रास्त: 25 जुलाई, 01:29 बजे (रात्रि)
24 जुलाई 2026 का राहुकाल और अशुभ समय
शुभ कार्यों की योजना बनाते समय राहुकाल और अन्य अशुभ काल का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
राहुकाल: 10:45 बजे से 12:27 बजे तक
यमगंड: 03:52 बजे से 05:35 बजे तक
कुलिक काल: 07:20 बजे से 09:03 बजे तक
दुर्मुहूर्त:
08:22 बजे से 09:16 बजे तक
12:55 बजे से 01:49 बजे तक
24 जुलाई 2026 के शुभ मुहूर्त
आज कई शुभ योग और मुहूर्त बन रहे हैं, जिनमें पूजा-पाठ, धार्मिक अनुष्ठान और अन्य मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं।
ब्रह्म मुहूर्त: 04:15 बजे से 04:56 बजे तक
अमृत काल: 04:57 बजे से 06:44 बजे तक
आज के विशेष शुभ योग
Aaj Ka Panchang 24 July 2026: आज सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का निर्माण हो रहा है। ये दोनों योग सुबह 05:38 बजे से 25 जुलाई प्रातः 04:36 बजे तक प्रभावी रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन योगों में नए कार्यों की शुरुआत, पूजा-पाठ, निवेश, यात्रा और अन्य शुभ कार्य करना फलदायी माना जाता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा के साथ भगवान विष्णु का स्मरण करने से सुख-समृद्धि और धन-धान्य की प्राप्ति होती है। यदि आप आज कोई महत्वपूर्ण कार्य करने की योजना बना रहे हैं, तो राहुकाल और दुर्मुहूर्त से बचते हुए शुभ मुहूर्त का चयन करना अधिक शुभ माना जाता है।


Download Android App
Download iOS App




