Aaj Ka Rashifal 05 September 2026: नमस्कार ! आपका स्वागत है पंजाब केसरी पर, जहाँ हम प्रतिदिन आपके लिए 12 राशियों का सटीक और शुद्ध हिंदी में दैनिक राशिफल लेकर आते हैं। जानिए ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज आपके जीवन पर क्या प्रभाव डालेगी। करियर, नौकरी, व्यापार में लाभ या हानि, पारिवारिक जीवन, प्रेम-संबंध और स्वास्थ्य की स्थिति पर ज्योतिषीय विश्लेषण प्राप्त करें।
तो आइए जानते हैं, आपकी राशि के अनुसार, 05 September आपके लिए कैसा रहेगा : –
आइए जानते हैं Aaj Ka Rashifal 05 September 2026
1. मेष राशि का राशिफल (21 मार्च- 20 अप्रैल)
कुशल अन्वेषक होंगे। नए-नए तथ्यों की खोज करेंगे। बुद्धिजीवियों द्वारा सम्मानित होंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, अन्यथा धोखा हो सकता है। माता को उदर कष्ट हो सकता है।

2. वृषभ राशि का राशिफल (21 अप्रैल- 20 मई)
मन में कोई वहम न पाले, स्वयं के ऊपर भरोसा रखें। बिगड़े हुए कार्य बन सकते हैं। तरक्की के नए द्वार खुलेंगे। कोई खास मित्र एवं करीबी सम्बन्धी आपको धोखा दे सकते हैं।

3. मिथुन राशि का राशिफल (21 मई- 21 जून)
कोई नई नौकरी कर सकते हैं, जिसमें जिन्दगी सुरिक्षत है। सगे-सम्बन्धियों के शादी के अवसर पर जा सकते हैं। दोस्तों के साथ मनोरंजन करने का मौका मिलेगा। शत्रुओं से सावधान रहें।

4. कर्क राशि का राशिफल (22 जून- 22 जुलाई)
प्रशासनिक क्षेत्र में अपने कार्य व्यवस्था के कारण सम्मानित होंगे। मन में कुछ नया करने का भाव जागृत होगा। पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। पड़ोसियों से किसी बात पर विवाद हो सकता है।

5. सिंह राशि का राशिफल (23 जुलाई- 23 अगस्त)
अपनी व्यक्तिगत बातें किसी से साझा न करें। सोना-चांदी के दामों में गिरावट बनी रह सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। धन-धान्य की पूर्ति होगी। गरीबों की मदद कर सकते हैं।

6. कन्या राशि का राशिफल (24 अगस्त- 23 सितंबर)
भाैगोलिक क्षेत्र में अच्छा ज्ञान प्राप्त होगा, रूचि जागृत होगी। किसी नई महिला मित्र से मित्रता हो सकती है। वर्षो से किए गए परिश्रम का फल आज प्राप्त हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

7. तुला राशि का राशिफल (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
पति की बीमारी को लेकर मन चिंतित रहेगा। माता के प्रति लगाव अधिक रहेगा। धन-लाभ की प्राप्ति होगी। बाहर निकलते समय स्वयं को सुरक्षित रखें, कोई नई बीमारी जन्म ले सकती है।

8. वृश्चिक राशि का राशिफल (24 अक्टूबर-22 नवंबर)
बिजली के कार्य करते समय सावधानी रखें। सरकारी कर्मचारी से किसी बात पर बहस हो सकती है। राजनितिक सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। समाज में रूतबा रहेगा। शत्रु से सावधान रहें।

9. धनु राशि का राशिफल (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
दमा के मरीज खान-पान के सम्बन्ध में अपनी सेहत का ध्यान रखें। माता-पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। बहन-बहनोई के साथ रिश्ते मजबूत रहेंगे। पत्नी से कलह के कारण मन दुखी होगा।

10. मकर राशि का राशिफल (22 दिसंबर-21 जनवरी)
अपने अभिनय एवं कला-कौशल से लोगों को प्रभावित करेंगे। अन्य व्यक्तियों के लिए प्रेरणा के स्त्रोत बनेंगे। मित्र से धोखा मिल सकता है। भाई के सहयोग से अधूरे कार्य पूर्ण होंगे।

11. कुंभ राशि का राशिफल (22 जनवरी- 19 फरवरी)
किसी नेवी आफिसर के पद पर चयनित हो सकते हैं। व्यापारी वर्ग केलिए समय अनुकूल। आय से व्यय की अधिकता से मानसिक कष्ट बना रह सकता है। शत्रु से सावधान रहें।

12. मीन राशि का राशिफल (20 फरवरी- 20 मार्च)
घर में भौतिक सुख-सुविधा के पूर्ण साधन होंगे, फिर भी मन अशांत रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय प्रतिकूल है। तेज वाहनादि न चलाएं। जेब कतरों से सावधान रहें। मन को खुश रखें।

तो इस प्रकार था Aaj Ka Rashifal ऐसे ही और राशिफल (Horoscope) जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ और आगे पढ़े: Aaj Ka Rashifal : जानिए ! आज क्या कहते हैं आपके सितारे?…



Download Android App
Download iOS App




