Aaj Ka Rashifal 19 August 2026: नमस्कार ! आपका स्वागत है पंजाब केसरी पर, जहाँ हम प्रतिदिन आपके लिए 12 राशियों का सटीक और शुद्ध हिंदी में दैनिक राशिफल लेकर आते हैं। जानिए ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज आपके जीवन पर क्या प्रभाव डालेगी। करियर, नौकरी, व्यापार में लाभ या हानि, पारिवारिक जीवन, प्रेम-संबंध और स्वास्थ्य की स्थिति पर ज्योतिषीय विश्लेषण प्राप्त करें। साथ ही जानें आज के लकी नंबर और लकी कलर जो आपके दिन को दिशा देंगे और सही निर्णय लेने में आपकी सहायता करेंगे।
तो आइए जानते हैं, आपकी राशि के अनुसार, 19 August आपके लिए कैसा रहेगा : –
आइए जानते हैं Aaj Ka Rashifal 19 August 2026
1. मेष राशि का राशिफल (21 मार्च- 20 अप्रैल)
व्यर्थ की भागदौड़ से दिन खराब रह सकता है। फजूल खर्च-खर्चाव भी बना रह सकता है। घर में भी पैसों को लेकर स्त्री से वाद-विवाद की स्थिति रह सकती है। तेज वाहनादि ध्यान से चलायें।
लकी नंबर: 9, लकी कलर: लाल
2. वृषभ राशि का राशिफल (21 अप्रैल- 20 मई)
धन लाभ व रुके हुऐ कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार की स्थिति मजबूत होगी। सुख के साधनों पर खर्च होगा। सायंकाल के बाद पिता के साथ मन-मुटाव रह सकता है।
लकी नंबर: 6, लकी कलर: सफेद
3. मिथुन राशि का राशिफल (21 मई- 21 जून)
लकी नंबर: 5, लकी कलर: हरा
4. कर्क राशि का राशिफल (22 जून- 22 जुलाई)
आज दोपहर बाद के समय में किसी वशिष्ट व आदरणीय व्यक्ति से मुलाकात भी हो सकती है। धन लाभ के विशेष योग बनेंगे। मन खुश रहेगा। संतान के शुभ कार्यों पर भी खर्च होगा। यात्रा भी हो सकती है।
लकी नंबर: 2, लकी कलर: सिल्वर
5. सिंह राशि का राशिफल (23 जुलाई- 23 अगस्त)
अचानक धन का व्यय हो सकता है। पैसों के लेन-देन के कारण किसी नजदीकी रिश्तेदार से मनमुटाव हो सकता है। स्त्री के साथ भी लड़ाई-झगड़ा व कलह रह सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
लकी नंबर: 1, लकी कलर: सुनहरा
6. कन्या राशि का राशिफल (24 अगस्त- 23 सितंबर)
Aaj Ka Rashifal 19 August को ये बताता है कि आज का दिन कारोबारी व्यक्ति को लाभ देने वाला साबित होगा मगर नौकरी करने वाले जातकों के लिए आफिस में खीचा-तानी बनी रह सकती है। कार्यों में कमी निकालने से मन परेशान रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
लकी नंबर: 5, लकी कलर: हरा
7. तुला राशि का राशिफल (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ कारक रहेगा। कारोबार में लाभ के साथ-साथ मान, यश भी प्रात होगा। शत्रु पक्ष आपके कार्यों में रुकावट डालने वाले होंगे मगर बिगाड़ कुछ नहीं पायेंगे। यात्रा ध्यान से करे।
लकी नंबर: 6, लकी कलर: गुलाबी
8. वृश्चिक राशि का राशिफल (24 अक्टूबर-22 नवंबर)
कोई जमीन प्रोप्रटी खरीद करने का भी मन बना लेंगे। धन लाभ के पर्याप्त साधन बनेंगे। बेरोजगार युवा वर्ग को नौकरी मिलने के योग है। सगाई इत्यादि के कार्यों में रुकावट आ सकती है। रिश्ता टूट भी सकता है।
लकी नंबर: 9, लकी कलर: मैरून
9. धनु राशि का राशिफल (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
काम में मन कम लगेगा। घरेलु विवाद के कारण मन परेशान रहेगा। स्त्री के साथ अक्सर पैसों से लेकर लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। गुस्से पर नियन्त्रण रखें। किसी की गारंटी वगैरह भी न दें।
लकी नंबर: 3, लकी कलर: पीला
10. मकर राशि का राशिफल (22 दिसंबर-21 जनवरी)
आज आमदनी के साधन बनेंगे। दूसरों की सहायता में ही दिन व्यतीत होगा। किसी निवेश पर भी खर्च करना पड़ सकता है। नया वाहन खरीद करने के भी योग हैं। प्रेमी-प्रेमिका के लिए दिन बढ़िया रहेगा।
लकी नंबर: 8, लकी कलर: नीला
11. कुंभ राशि का राशिफल (22 जनवरी- 19 फरवरी)
कारोबार की स्थिति ठीक न होने के कारण काम बदलने का भी मन करेगा। नौकरी में भी किसी से रंजिश के कारण नौकरी छोड़ने पर मजबूर होना पड़ सकता है। मित्र भी आपके खिलाफ रह सकते हैं।
लकी नंबर: 4, लकी कलर: आसमानी
12. मीन राशि का राशिफल (20 फरवरी- 20 मार्च)
शनि की साढ़ेसाती होने के बावजूद भी कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए आज का दिन शादी में रुकावट डालने वाला साबित होगा। लव मैरिज में दिक्कत परेशानी आ सकती है।
लकी नंबर: 3, लकी कलर: हल्का पीला
तो इस प्रकार था Aaj Ka Rashifal ऐसे ही और राशिफल (Horoscope) जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ और आगे पढ़े: Aaj Ka Rashifal : जानिए ! आज क्या कहते हैं आपके सितारे?…



Download Android App
Download iOS App
















