मेष राशि (21 मार्च- 20 अप्रैल)
आज आपको सफलता के लिए एक से अधिक प्रयास करने की जरूरत है। व्यापार में किसी नई वस्तु का समावेश हो सकेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई नया पद या उत्तरदायित्व प्राप्त होगा
वृषभ राशि (21 अप्रैल-20 मई)
मांगलिक कार्यक्रमों के दौरान पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकेगी। लोगों से आपका जुड़ाव अच्छा रहेगा। बैंक और फायनेन्स के संबंध में उलझने बढ़ सकती हैं। व्यापार में ज्यादा धन कमाने की इच्छा के कारण कुछ नुकसान होने की आशंका भी बनी रहेगी
मिथुन राशि (21 मई – 21 जून)
दोपहर तक का समय काफी हद तक आपके पक्ष का बन जायेगा। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी और उच्चपदस्थ लोगों से संपर्क होगा। नौकरी पेशा लोगों को उच्चाधिकारियों का वरदहस्त प्राप्त होता रहेगा। व्यापारिक यात्रा का लाभ प्राप्त होगा
कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई)
बिजनेस संबंधी यात्रा करते हैं तो लाभ की संभावना बढ़ सकती है। कारोबार में बदलाव के संकेत भी मिल रहे हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के मामले में चिंता हो सकती है। इस संबंध में सावधानी की आवश्यकता है
सिंह राशि (23 जुलाई-23 अगस्त)
प्रतियोगिता परीक्षा आदि की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। आज जोखिम में कामों से बच कर रहना चाहिए। दांपत्य जीवन में सौहार्द का वातावरण बना रहेगा। जो लोग सगाई-संबंधों के लिए प्रयासरत हैं उनको कोई खुशखबरी मिल सकती है
कन्या राशि (24 अगस्त – 23 सितंबर)
धार्मिक स्थान की यात्रा संभव है। बिजनेस में आज लाभ की संभावना बहुत अधिक नहीं है। दिन की शुरुआत खराब समाचारों से हो सकती है। मान-सम्मान में कमी का अनुभव होगा लोगों से आपके मतभेद सार्वजनिक होने की आशंका बनी रहेगी
तुला राशि (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
धर्म स्थानों की यात्राओं में व्यय होने से कुछ परेशानी संभव है। व्यापारी वर्ग को स्त्री पक्ष से लाभ होगा। पूर्व दिशा की व्यापारिक यात्रा फायदेमंद रह सकती है। समस्याओं को समझ कर उनका निवारण करने की सोचें
वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर- 22 नवंबर)
लोगों पर भरोसा करना सीखें और आज स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खान-पान में विशेष सावधानी रखनी चाहिउ। सामाजिक स्तर के कार्यों के प्रति उत्साह बना रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को उच्चाधिकारियों और मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा
धनु राशि (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
आज आपकी राशि से कुछ ग्रह अच्छी स्थिति में होने से परिश्रम का पूरा लाभ मिल जाने की संभावना है। हालांकि स्वास्थ्य की दृष्टि से समय बहुत अच्छा नहीं है इसलिए सावचेत रहें। धन की स्थिति बहुत अच्छी रह सकती है। आप स्वयं आलस्य से पीड़ित रह सकते हैं
मकर राशि (22 दिसंबर -21 जनवरी)
समाज में आपकी स्थिति कुछ कमजोर रहने से मानसिक व्यथा हो सकती है। जीवन के प्रति सकारात्मक होने का प्रयास करें। व्यापारी वर्ग गलत सौदों के कारण कुछ हद तक लाभ से वंचित रह सकते हैं
कुंभ राशि (22 जनवरी-19 फरवरी)
व्यापार में गति कुछ हद तक सीमित होने से चिंता रह सकती है। शीघ्र ही समय आपके पक्ष का हो जायेगा। सरकारी विभागों से भी कोई परेशानी देने वाला समाचार प्राप्त हो सकता है
मीन राशि (20 फरवरी- 20 मार्च)
घर में भोग-विलास की चीजों की खरीद हो सकती है। कहीं बाहर घूमने का कार्यक्रम बनेगा। चोट-मोच का भय हो सकता है इसलिए वाहन चलाने में सावधानी रखें। साथ ही पारिवारिक जीवन में कुछ मतभेद होने की आशंका है


Download Android App
Download iOS App















